श्री गंगानगर

नई सरसों की आवक, चार किसान लाए

श्रीगंगानगर. जिला मुख्यालय स्थित नई धानमंडी में मंगलवार को नई सरसों की आवक शुरू हुई। पहले दिन सरसों की चार ढेरियां आई। इनमें से तीन ढेरियां बिक गई। नमी अधिक होने के कारण एक ढेरी की बोली नहीं हुई। नई सरसों 4800 से 5134 रुपए तक बिकी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2024, 7:46 PM IST
नई सरसों की आवक, चार किसान लाए
श्रीगंगानगर. सरसों की पहली ढेरी लाने पर किसान भरपूर सिंह को सम्मानित करते हुए।


श्रीगंगानगर. जिला मुख्यालय स्थित नई धानमंडी में मंगलवार को नई सरसों की आवक शुरू हुई। पहले दिन सरसों की चार ढेरियां आई। इनमें से तीन ढेरियां बिक गई। नमी अधिक होने के कारण एक ढेरी की बोली नहीं हुई। नई सरसों 4800 से 5134 रुपए तक बिकी।

फर्म छोगमल नागरमल के व्यापारी सुरेंद्र सोमानी ने बताया कि धानमंडी की दुकान नंबर 178 (शंकर सीड्स) पर चक छह एम के किसान भरपूर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह नई सरसों लेकर आए। पहली ढेरी लाने किसान को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। लैब में जांच करवाने पर सरसों में नमी 5.74 प्रतिशत और तेल की मात्रा 44.75 प्रतिशत दर्ज हुई। वहीं, झाड़ चार क्विंटल प्रति बीघा आया। सोमानी के अनुसार सरसों में तेल की मात्रा बहुत अच्छी आई है। यह व्यापारियों व किसानों के लिए राहत की बात है। नई धानमंडी में मंगलवार को कृषि जिंसों की नीलामी हुई। भाव इस प्रकार रहे। गेहूं 2431-2501, ग्वार 4700-5028, मूंग 7000-8065, सरसों पुरानी 4500-4874, सरसों नई 4800-5134 रुपए। सूरतगढ़. ग्वार 4986, नरमा 7040 रुपए।

Also Read
View All
राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS का एक और बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से RDX आने से पहले ही रची गई थी साजिश

‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम

Rajasthan Railway Track Blast: पति गिरफ्तार हुआ तो पाक हैंडलर्स के संपर्क में आई महकदीप, फिर लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर रेलवे ट्रैक उड़ाया

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवक-युवती की किसने की थी मदद?