श्री गंगानगर

नशे पर प्रहार: तस्करों के कब्जों पर चलाया बुलडोजर, 2.5 करोड़ की सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के नेतृत्व में जिले में ऑपरेशन फ्रीज चलाया जा रहा है।

less than 1 minute read
फोटो: पत्रिका


श्रीगंगानगर जिले में नशा तस्करों और आदतन अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन फ्रीज के तहत अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में करीब 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश के नेतृत्व में जिले में ऑपरेशन फ्रीज चलाया जा रहा है।





इसके तहत नशा तस्करों और आदतन अपराधियों की संपत्तियों तथा उनके द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिले में चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। इनमें पुलिस थाना सूरतगढ़ शहर क्षेत्र में दोएसादुलशहर में एक तथा श्रीकरणपुर में एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशासन के सहयोग से आरोपियों द्वारा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।





यहां सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने साफ किए कब्जे





सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने नगरपालिका के अतिक्रमण हटाओ दस्ते की मदद से वार्ड चार में दो अतिक्रमण हटाए। इस मौके पर सिटी पुलिस व नगरपालिका के अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि वार्ड नम्बर चार निवासी विकास उर्फ विक्की मील पुत्र रामप्रताप हिस्ट्रीशीटर है तथा मारपीट व लड़ाई झगड़े का आदतन अपराधी है। वह फिलहाल आसिफ खान हत्याकांड में जेल में बंद है। इसी तरह सूरतगढ वार्ड नंबर चार निवासी विनोद सहारण उर्फ गुल्लू सहारण भी मारपीट और आम्र्स एक्ट के मामलों में लिप्त आदतन अपराधी है और वह भी इसी हत्याकांड में जेल में बंद है। इन दोनों आरोपियों ने सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर रखा था,जिसे प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया।





Updated on:
13 Mar 2026 10:58 am
Published on:
11 Mar 2026 11:26 pm
Also Read
View All