श्री गंगानगर

धारदार हथियार से हमला, ट्रेक्टर से कुचल कर हत्या का प्रयास

हमले में गंभीर घायल पर आरोपितों ने जान से मारने के लिए ट्रेक्टर चढा दिया
less than 1 minute read
demo pic
demo pic

घड़साना.

गांव 16 एलएम में कृषि भूमि को ठेके पर लेने के विवाद पर घरेलू रंजिश बन गई। पंचायत में मामला सुलटा लेने के बाद एक पक्ष ने खेत में घुस कर ढाणी को आग के हवाले कर दिया। कृषि उपकरण के धारदार औजार से लैस होकर एक जने पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर घायल पर आरोपितों ने जान से मारने के लिए ट्रेक्टर भी चढा दिया। लेकिन बाल-बाल बच गया। इस संबंध में पुलिस ने चार नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


गंभीर घायल के भाई बुधराम बावरी ने लिखित शिकायत दी है। इसमें बताया गया है कि सोमवार को खेती के लिए उसके परिवार ने जमीन ठेके पर ली थी। ठेके पर जमीन लेने पर उसका ताऊ आसाराम बावरी तथा उसका परिवार नाराज हो गया। दिन में पंचायत भी हुई। आपसी बोलचाल भी पंचायत के दौरान हुई थी। बोलचाल की रंजिश को लेकर ताऊ आसाराम, श्रवणकुमार, माणकसर निवासी कृष्णलाल व प्रभूराम के अलावा चार अन्य रिश्तेदार सहित आठ आरोपितों ने ट्रेक्टर पर सवार होकर उनके खेत में आकर हमला बोल दिया। ढाणी में उसका भाई लूणाराम बावरी आरोपितों के हत्थे चढ गया।

आरोपितों ने कस्सी, लाठी से वार कर लहूलुहान कर दिया। जान से मारने की नीयत से तेज गति से लाकर ट्रेक्टर चढा दिया। लेकिन किसी तरह पेट को बचा कर पैरों से ऊपर होकर ट्रेक्टर निकल गया। आरोपित उसे मरा हुआ समझ कर फरार हो गए। पुलिस को देर रात को एक व्यक्ति की हत्या करने की सूचना दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल लूणाराम की सांसें चल रही थी। पुलिस ने घायल लूणाराम को तत्काल राजकीय चिकित्सालय मे ंभर्ती करवाया। आरोपितों के खिलाफ प्राणघातक के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

Published on:
22 May 2018 10:21 pm
Also Read
View All
श्रीगंगानगर: पानी लाती हैं पड़ोस से, फिर भी बुजुर्ग विधवा महिला को थमा दिया हजारों रुपए का बिल; घर में कनेक्शन तक नहीं

राजस्थान: भारत-पाक सीमा पर रावला बॉर्डर बना ड्रोन तस्करी का हॉटस्पॉट, चुनाव से पहले साजिश की आशंका

Rajasthan News: देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, भारत-PAK सरहद से RDX और हथियार बरामद, 2 शख्स अरेस्ट

Hanuman Beniwal : ‘मुझे जाना पड़ रहा है’, किसान आंदोलन को अचानक बीच में क्यों छोड़ गए सांसद हनुमान बेनीवाल? जानें पूरी खबर

Rajasthan Farmers Protest: पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, रात भर हाइवे पर पड़ाव, सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में क्यों उग्र हुआ किसान आंदोलन?