श्री गंगानगर

ई-नाम में काम बढ़ाने पर जोर, जागरुकता अभियान शुरू

-श्रीगंगानगर सहित 14 मंडियों में दिया जाएगा प्रशिक्षण  
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2018, 9:34 PM IST
dhan mandi
dhan mandi

श्रीगंगानगर.

राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) में काम बढ़ाने पर कृषि विपणन निदेशालय ने जोर दिया है। इसके चलते योजना से जुड़ी 14 कृषि उपज मंडी समितियों के यहां जागरुकता अभियान शुरू किया जा रहा है।कृषि विपणन निदेशक नन्नूमल पहाडिय़ा ने इस बारे में मंगलवार को संबंधित मंडी समितियों को आदेश दिए हैं कि चालू माह में ई-नाम से जुड़े व्यापारियों आदि को प्रशिक्षण दिया जाए। श्रीगंगानगर सहित जिन मंडियों में जागरुकता अभियान शुरू किया जा रहा है। उस सूची में निवाई, मंडवारी, बीकानेर अनाज, देवली, जोधपुर अनाज, कामां, केशोरायपाटन, बांदीकुई, नदबई, नोखा, श्रीमाधोपुर, सुमरेपुर एवं नागौर शामिल हैं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने ई-नाम के बारे में गत दिनों कई निर्देश दिए हैं। उसी कड़ी में राज्य में गम्भीरता का और बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही है और इसके लिए सात सूत्र दिए हैं। इनमें से एक सूत्र ई-नाम का है। सरकार की कोशिश है कि बिचौलिये की भूमिका को न्यूनतम किया जाए और किसानों को उनकी उपज का अधिकाधिक मूल्य दिलवाया जाए।


मिशन मोदी के चलते राज्य में भी ई-नाम का दायरा बढ़ाने का निर्णय पहले ही किया जा चुका है। अभी 25 मंडियां ई-नाम से जुड़ी हैं।जिले की जैतसर, श्रीबिजयनगर, श्रीकरणपुर एवं रायसिंहनगर सहित कई अन्य मंडियों में भी ई-नाम शीघ्र शुरू करने की योजना है। इस बीच, कृषि विपणन विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक शिवसिंह भाटी ने यहां मंगलवार को विपणन अधिकारी दीपक अग्रवाल एवं ई-नाम प्रभारी प्रिन्स जुनेजा से योजना की प्रगति का ब्यौरा लिया और कई निर्देश दिए।

क्या है ई-नाम
ई-नाम राष्ट्रीय स्तर का इलेक्ट्रोनिक ऑनलाइन व्यापार का वेब पोर्टल है। इसके माध्यम से देश में ई-नाम की किसी भी मंडी से माल खरीदा या बेचा जा सकता है। इसमें फसल का भुगतान सीधे किसान के खाते में आता है। सरकार का मानना है कि इससे नीलामी में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किसान को उनकी उपज का वाजिब दाम मिल पाएगा साथ ही सारे काम में पारदर्शिता रहेगी।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला