श्री गंगानगर

रोग मुक्ति के लिए खानपान की आदतों में लाएं बदलाव

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Medical camp
रोग मुक्ति के लिए खानपान की आदतों में लाएं बदलाव

-श्रीकरणपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का समापन, 105 रोगी हुए लाभान्वित
श्रीकरणपुर.

आयुर्वेद चिकित्सा विभाग की ओर से ब्राह्मण धर्मशाला में जारी दस दिवसीय निशुल्क आवासीय शल्य चिकित्सा शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता जयपुर से आए आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ.देवेन्द्र मीणा ने नियमित योग करने, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तथा खानपान में सतर्कता बरतने की बात कही।

मुख्य अतिथि मानव सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ.हजारीलाल मुटनेजा ने कहा कि मनुष्य का पहला सुख निरोगी काया है। कार्यक्रम अध्यक्ष विभाग के उपनिदेशक बलदेवराज अरोड़ा, विशिष्ट अतिथि अरोड़वंश समाज के अध्यक्ष जगदीशराय आहुजा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कमलजीत शर्मा, डॉ.खानचंद गुम्बर, डॉ.रेशमसिंह संधू, डॉ.चरणजीतसिंह रौला, अरोड़वंश शिक्षा उत्थान परिषद के संयोजक राजकुमार नागपाल, दिनेश डोडा, व्याख्याता छोटू राम व डॉ.हंस राज ने भी विचार रखे।


55 मरीजों की हुई शल्य चिकित्सा
शिविर प्रभारी डॉ.कृष्णचंद्र अरोड़ा व ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ.कमलदीप कौर ने बताया कि शिविर में 105 रोगियों की जांच हुई। विशेष क्षारसूत्र विधि से शल्य चिकित्सा भी की गई। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.शैली गुम्बर ने बताया कि दस दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में जांच व दवाओं के साथ ऑपरेशन के लिए भर्ती रोगियों को नि:शुल्क आवास व भोजन की भी सुविधा दी गई।

जयपुर से आए आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ.देवेन्द्र मीणा ने शल्य चिकित्सा की। डॉ.संदीप कौर, डॉ.रविंद्र सैन, डॉ.जयप्रकाश, डॉ.रजनी पायल, चंद्रसिंह चौधरी, सोहन ढाका, शक्ति कुमार, अंजु, सीमा व मोनिका आदि को व्यवस्था में सराहनीय सहयोग के लिए प्रमाण-पत्र व स्मृति चिन्ह दिए गए। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थय लाभ ले चुके लोगों ने शिविर की सराहना की।

Published on:
25 Dec 2018 07:16 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद