श्री गंगानगर

श्याम धाम मंदिर में सुंदर कांड का महापाठ

सुदामा नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में आयोजित सतरंगी फाल्गुन मेले में तीसरे दिन सुंदरकांड का महापाठ हुआ।
2 min read
temple event

श्रीगंगानगर.

सुदामा नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में आयोजित सतरंगी फाल्गुन मेले में तीसरे दिन सुंदरकांड का महापाठ हुआ। दोपहर 3.30 से शाम 6.30 बजे तक चले सुंदर कांड के पाठ में भजन गायक अनिल अग्रवाल एवं श्री बालाजी संगीतमय सुंदरकांड मंडल ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।


संचालक दीनदयाल ने बताया कि महापाठ के दौरान चाय पकौड़े का लंगर लगाया गया। रात्रि में श्याम बाबा का जागरण हुआ। इसमें भजन गायक विक्की टांटिया, बंटी शर्मा एवं उनकी भजन मंडल ने बाबा श्याम के सुंदर-सुंदर भजन सुनाकर श्याम बाबा को रिझाया। भजन संख्या में चुन्नू-मुन्नू एंड पार्टी ने श्याम बाबा के भजन सुनाए।

'गर जोर मेरो चाले... 'कीर्तन की है रात .... 'दीनानाथ मेरी बात .... सुनकर श्रद्धालु नाचने लगे। सेवादार चंद्रेश गोयल एवं अनिल के अनुसार फाल्गुन मेले की मस्ती, श्याम पे्रमियो के सिर चढ़कर बोल रही है। भजनो पर नृत्य करती महिलाएं ऐसी लग रही थी कि मानो मंदिर में वृंदावन साकार हो गया हो। इस अवसर पर खीर चूरमे की सवामणियों का भोग लगाया गया।

रविवार दोपहर 1.30 से श्याम 6 बजे तक श्री श्याम अखंड ज्योत का पाठ श्याम प्रेमी करेंगे। इस दौरान चाय पकौड़े और समोसे का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। रात्रि 8.00 बजे से श्याम संकीर्तन प्रारंभ होगा जो प्रभु इच्छा तक चलेगा। श्याम संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक अमित बंसल (सूरत), संजय लिंबा, हरजीत कामरा भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। संचालक दीनदयाल ने बताया कि महापाठ के दौरान चाय पकौड़े का लंगर लगाया गया। रात्रि में श्याम बाबा का जागरण हुआ। इसमें भजन गायक विक्की टांटिया, बंटी शर्मा एवं उनकी भजन मंडल ने बाबा श्याम के सुंदर-सुंदर भजन सुनाकर श्याम बाबा को रिझाया। भजन संख्या में चुन्नू-मुन्नू एंड पार्टी ने श्याम बाबा के भजन सुनाए।

Published on:
25 Feb 2018 05:57 am