कोटा

बाइक सवार ने छिनी कान की बालियां

रावला पुलिस थाना में अज्ञात बाइक सवार पर झपटा मारकर एक महिला की कान की बालियां ताडऩे का मुकदमा दर्ज हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jun 2017, 6:46 AM IST
Feature image

रावला पुलिस थाना में अज्ञात बाइक सवार पर झपटा मारकर एक महिला की कान की बालियां ताडऩे का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार 15 केएनडी ए निवासी बलवीर कुमार पुत्र श्रीभगवान बिश्रोई ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह अपनी बहन 7 एमडी निवासी नीलम पत्नी देवीलाल बिश्रोई को बाइक पर लेकर अपने घर 15 केएनडी ए आ रहा था। परिवादी के अनुसार उसके घर में उसके छोटे भाई की शादी रखी हुई है।


परिवादी के बताए अनुसार एक अज्ञात बाइक सवार उसका 12 एमएलडी से पीछा करने लगा। परिवादी ने बताया कि रावला से करीब 2 किलोमीटर दूरी पर रावला से घड़साना जाने वाली रोड़ पर स्थित श्याम होस्पीटल के पास रविवार दोपहर करीब सवा 2 बजे पीछा कर रहे अज्ञात बाइक सवार के द्वारा उसकी बहन के कान में पहना डेढ़ तोला सोने का झुमका व आधा तोला सोने की बाली तोड़ ली गई। परिवादी के अनुसार कान की बालियां तोड़कर अज्ञात बाइक सवार फरार हो गया।

Published on: