
श्रीगंगानगर.
शहर के सेतिया फॉर्म इलाके में पिस्तौल दिखा जाने से मारने की धमकी देकर एक महिला से दुष्कर्म करने और उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज हुआ है।
महिला थाना पुलिस ने बताया कि सेतिया फॉर्म इलाके की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पहले रामलाल कॉलोनी एसएसबी रोड निवासी विक्की सेतिया उनके पड़ोस में रहता था। इस कारण उससे जान पहचान थी। कुछ माह पहले वह घर आया और उसके पति को पूछने लगा। उसने पति के नहीं होने के बारे में बताया तो वह जबरन घर के अंदर घुस आया। आरोपी उसे पिस्तौल दिखाकर कमरे में ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर मंगलवार को पीडि़ता मेडिकल मुआयना कराया है।
घर से बिना बताए युवती लापता
घड़साना.
गांव 13 एमडी से बालिग युवती रविवार रात को घर से लापता हो गई। इस संबंध में युवती के पिता ने लिखित रिपोर्ट दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की है। जांच अधिकारी लीलाराम ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने लिखित रिपोर्ट में बताया है कि उसकी बालिग पुत्री रात्रि को घर में सोई हुई थी। रात्रि को किसी वक्त वह बिना बताए कहीं चली गई। गायब युवती की रिश्तेदारों तथा जानकारों के यहां पड़ताल की है। वहीं आशंका जताई है कि पास के चक 10 एच निवासी एक युवक उसे बहलाफुसला कर ले गया है।
बालिका से दुष्कर्म
श्रीगंगानगर.
शहर के समीप एक गांव की ग्यारह साल की बालिका से तीन माह पहले घर आए रिश्ते में भाई लगने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। पिछले दिनों बालिका उसकी शादी में हनुमानगढ़ के गांव मक्कासर गई थी, जहां भी युवक ने अपनी शादी से तीन पहले बालिका से दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने मंगलवार को पीडि़ता का मेडिकल कराया है।महिला थाना पुलिस ने बताया कि शहर के समीप एक गांव की रहने वाली ग्यारह वर्षीया बालिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी रिश्तेदारी में भाई लगने वाला मक्कासर हनुमानगढ़ निवासी धमेन्द्र करीब तीन माह पहले उनके घर आया था।
जहां उसने दुष्कर्म किया। 23 जून को धमेन्द्र की शादी थी। इससे पहले वह अपनी ताई के साथ शादी में शामिल होने के लिए गई थी। जहां शादी से तीन दिन पहले रात को धमेन्द्र ने उससे दुष्कर्म किया और उसे डराया-धमकाया। पुलिस ने सोमवार रात को आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मंगलवार को पीडि़ता मेडिकल मुआयना कराया है।