श्री गंगानगर

Video : दो मामले खुलते ही सूने हुए शहर के नाके

शहर में शुक्रवार व शनिवार को दिनदहाड़े लगातार हुई पर्स व मोबाइल छीनने वारदातों के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो दिन तक सघन जांच की।
2 min read
blockade
blockade


श्रीगंगानगर.

शहर में शुक्रवार व शनिवार को दिनदहाड़े लगातार हुई पर्स व मोबाइल छीनने की करीब सात-आठ वारदातों के बाद हरकत में आई पुलिस ने दो दिन तक दो दर्जन स्थानों पर नाकबंदी कर वाहनों की सघन जांच पड़ताल की।इस पर मोबाइल छीनने व पर्स छीनने के मामलों में गिरफ्तारी होते ही पुलिस फिर थानों में लौट गई। रविवार को शहर में पुलिस की नाकेबंदी कहीं नजर नहीं आई। हालांकि रविवार शाम को फिर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में बैठक कर थाना प्रभारियों को नाकाबंदी जारी रखने, गश्त करने के निर्देश दिए। जैसी मुस्तैदी शनिवार को बरती गई, अगर ऐसी ही चुस्ती लगातार बरती जाए तो वारदातों पर अंकुश लग सकता है।

शुक्रवार व शनिवार को शहर में लोग जहां गए, वहीं पुलिस वाहनों की जांच करती नजर आई। इसके बाद भी वारदात नहीं रुकने पर शनिवार को फिर पुलिस ने सुबह से ही नाके लगा लिए और बाइकर्स की जांच शुरू कर दी गई।इसके अलावा थानों की पुलिस सादा कपड़ों में शहर में उतर आई। वहीं, अधिकारियों ने भी भाग -दौड की। इस दौरान ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में शहर के सभी थानों के प्रभारियों की बैठक लेकर उनको निर्देश दिए कि वे थानों में बैठकर घोड़े ना दौड़ाएं और थानों से बाहर निकलकर अपराधियों की धरपकड़ करें, जिससे शहर में वारदातों पर काबू पाया जा सके। इसके बाद पुलिस शहर में आ गई।

शनिवार शाम तक जगह-जगह पुलिस ने जांच पड़ताल की और कई स्थानों पर दबिश की कार्रवाई हुई। इस दौरान मोबाइल छीनने व पर्स छीनने वाले पकड़े गए। इनके पकड़े जाते ही पुलिस ने राहत की सांस ली और फिर थानों में लौट गई।इसके बाद थानों में गई पुलिस रविवार को भी बाहर नहीं आई। रविवार को शहर में किसी भी चौराहे पर बाइकों की जांच करते पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दिए। इसके बाद फिर शाम को पुलिस अधीक्षक ने बैठक ली और नाकेबंदी जारी रखने, दिन व रात को गश्त लगाने व संदिग्धों पर नजर रखने के लिए निर्देश दिए।

Published on:
10 Dec 2017 09:09 pm
Also Read
View All
श्रीगंगानगर पंचायत चुनाव: 409 ग्राम पंचायतों की निकली लॉटरी, जानें आपके गांव में सरपंच पद किस वर्ग के लिए आरक्षित

श्रीगंगानगर में सभापति के शपथ ग्रहण समारोह में अचानक हुआ कुछ ऐसा, भड़क गए BJP विधायक; वीडियो वायरल

Rajasthan Farmer Protest: सिंचाई के पानी को लेकर अनूपगढ़-घड़साना में किसान आंदोलन तेज, NH-911 पर किया चक्का जाम

श्रीगंगानगर में पंचायत चुनाव की तस्वीरें साफ, जानें आपकी पंचायत समिति में प्रधान पद किस वर्ग के लिए हुआ आरक्षित

Anupgarh Nagar Palika : सिर्फ 7 पार्षदों वाली भाजपा ने कैसे पलटा खेल? निखिला छाबड़ा बनीं अनूपगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष