श्री गंगानगर

इंदिरा गांधी नहर की 235 आरडी के पास मिला जिंदा बम, मचा हडक़ंप

सूरतगढ़.
less than 1 minute read
bom
इंदिरा गांधी नहर की 235 आरडी के पास मिला जिंदा बम, मचा हडक़ंप

क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर की 235 आरडी के पास शुक्रवार सुबह खेत में जिंदा बम मिलने से हडक़ंप मच गया। किसान की सूचना पर बिरधवाल पुलिस मौके पर पहुंची और बम को एक गड्ढे में रखवाया तथा इसके चारों तरफ मिट्टी से भरे कट्टे रखे गए हैं।

बिरधवाल पुलिस चौकी प्रभारी जयकुमार भादू ने बताया कि शक्रवार सुबह 10.40 बजे इंदिरा गांधी नहर की 235 आरडी मे किसान विक्रम सिंह के खेत मे किसान भूरसिंह ने मिट्टी मे दबा जिंदा बम देखा । भूरसिंह की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढा खुदवाकर बम को सुरक्षित रखा गया है।

इसके चारो तरफ मिट्टी से भरे कट्टे रखे गए हंै। इस संबंध मे सेना के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। सेना का बम निरोधक दस्ता यह बम निष्क्रिय करेगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में बिरधवाल स्थित आयुध डिपो मे आग लगी थी। इस दौरान सैकडो बंद आसपास के खेतो मे गिर गए थे । ये बम यदाकदा इस क्षेत्र में मिलते रहते हैं।

Published on:
24 May 2019 02:28 pm