श्री गंगानगर

चुनाव से कुछ समय पहले राजस्थान सरकार ने खेला एक और दांव, इस क्षेत्र की दशकों पुरानी ये मांग होगी पूरी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
bridge to be built on Ghaggar river soon in Sri Ganganagar
bridge to be built on Ghaggar river soon in Sri Ganganagar

सूरतगढ़/थर्मल/श्रीगंगानगर। सूरतगढ़ तापीय परियोजना की निकटवर्ती ग्राम पंचायत ठेठार एवं सरदारपुरा खर्था के बीच घग्घर बहाव क्षेत्र पर पुल निर्माण की ग्रामीणों की दशकों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। विधायक राजेन्द्र भादू के प्रयासों से दोनों पंचायतों के बीच के घग्घर बहाव क्षेत्र पर लॉन्ग स्पान पुल निर्माण की मंजूरी राज्य सरकार ने दे दी है।


70 मीटर लम्बा होगा पुल
विधायक राजेन्द्र भादू ने बताया कि 5 करोड़ 93 लाख की लागत से बनने वाले सरदारपुरा खर्था को सूरतगढ़ सुपर थर्मल सहित ठेठार आदि गांवों को जोड़ने वाले 70 मीटर लम्बे और 5 मीटर चौड़े इस पुल के अलावा करीब एक करोड़ की लागत से दोनों तरफ करीब सवा किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण भी करवाया जाएगा। आगामी 15 जुलाई तक पुल का शिलान्यास कर दिया जाएगा।


ग्रामीणों को होगा फायदा
ठेठार सरपंच अमीचन्द कुलड़िया ने बताया कि सरदारपुरा खर्था से थर्मल काम करने आने वाले युवा ठेठार होकर आते जाते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में घग्घर नदी में पानी आ जाने से सरदारपुरा का सम्पर्क थर्मल से कट जाता है। उन्होंने बताया कि इन कामगारों को थर्मल आने के लिए 15 से 20 रुपये किराया देकर कश्तियों के सहारे थर्मल आना पड़ता है। इस पुल के निर्माण से थर्मल काम करने आने वाले दर्जनों युवाओं को सुविधा तो होगी ही। साथ थी थर्मल सहित ठेठार, सोमासर, भोजेवाला, कानौर, कालूसर आदि गांवो से पीलीबंगा की दूरी भी आधी रह जायेगी। वर्तमान में इस मार्ग पर सड़क न होने से सूरतगढ़ होकर जाना पड़ता है।


दशकों पुरानी है मांग
गांव के बुजुर्ग और भूतपूर्व सरपंच बेगाराम मेघवाल, भगीरथ कुलड़िया, उगमसिंह बीका, करणी सिंह, चेतराम आदि ने बताया कि करीब तीन दशकों से दोनों पंचायतों के ग्रामीण इस पुल के निर्माण की मांग कर रहे हैं। करीब डेढ़ दशक पूर्व इस पर पुल निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हुई थी, लेकिन बाद में वो ठंडे बस्ते में चली गई।

जल्द खुलेगी निविदा
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार बिशनोई ने बताया कि पुल और सड़क निर्माण के लिए करीब साढ़े छह करोड़ की शॉर्ट टर्म निविदा निकाली गई है। आगामी कुछ दिनों में निविदाओं के खुलने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है।

Published on:
29 Jun 2018 06:22 pm