श्री गंगानगर

BSNL service : श्रीगंगानगर में पिछले चार दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप, उपभोक्ताओं में छाया आक्रोश

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sri Ganganagar

श्रीगंगानगर। रामसिंहपुर क्षेत्र में गत चार दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप होने व बार-बार उच्चाधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी सेवा सुचारू नहीं होने से यहां के बीएसएनएल उपभोक्ताओं ने विभाग पर निजी कम्पनियों के साथ सांठगांठ होने का आरोप लगाया है। सेवा ठप होने से लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

नेटवर्क ठप, फैला आक्रोश

लाके में पिछले चार दिनों से बीएसएनएल सेवा ठप होने से बीएसएनएल उपभोक्ताओं में गुस्सा पसरा है। इस दौरान उपभोक्ताओं ने विभाग पर निजी कम्पनियों के साथ सांठगांठ का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में चार दिनों से बीएसएनएल की सुविधा बंद पड़ी रहने से यहां का नेटवर्क ठप हो गया है। जिससे पुलिस थाना व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दूरभाष तंत्र गड़बड़ा जाने से क्षेत्रवासियों को काफी मुश्किलों से सामना करना पड़ रहा है।

तकनीकी खराबी बन रही कारण

उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत करने के बावजूद भी विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई राहत नहीं होने के कारण सोमवार शाम को इलाके के बाशिदों ने बीएसएनएल विभाग के प्रति रोष प्रकट किया। लोगों का आरोप है कि विभाग द्वारा निजी कंपनियों की मिलीभगत से जानबूझकर लाईन को दुरूस्त करने में अधिक समय लगाया जाता है। जिसका उदाहरण सोमवार को मंडी में जिओ फाइबर केबल बीएसएनएल की गाड़ी द्वारा डाली जा रही थी। ग्रामीणों ने कहा कि गाड़ी पर लाल रंग में लिखा "आन बीएसएनएल ड्यूटी" से लोगों के मन में संदिग्धता है। शीघ्र ही विभाग द्वारा इस तरह की तकनीकी खराबी को सुधारा नहीं गया, तो विभाग के प्रति रोष प्रकट करते हुए भारत सरकार के अधिकारियों की इस लापरवाही से अवगत करवाते हुए उचित कार्रवाई करवाने की मांग की जाएगी। इस संबंध में ओमप्रकाश एजीएम बीएसएनल विभाग श्री गंगानगर से बातचीत में बताया कि इस गाड़ी से विभाग का कोई संबंध नही है।

Published on:
15 Oct 2018 07:48 pm
Also Read
View All
Rajasthan Accident : श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ थर्मल में हादसा, कोल हैंडलिंग प्लांट के बंकर से श्रमिक की गिरने से मौत, भारी आक्रोश

पाकिस्तान में बैठा अंडरवर्ल्ड डॉन सोशल मीडिया पर करता था राजस्थान के युवाओं से दोस्ती, 2 जिलों से संदिग्ध युवक गिरफ्तार

श्रीगंगानगर: हेरोइन तस्करी में बड़ा खुलासा, पंजाब तक सप्लाई की थी प्लानिंग, मुख्य आरोपी जस्सी की पत्नी गिरफ्तार

Pulse Processing Unit : श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में लगेगी हाईटेक दाल प्रोसेसिंग यूनिट, ₹25 लाख तक मिलेगा अनुदान

Indian Railways: सरहद का स्टेशन अब बनेगा रेल शक्ति का हब, श्रीगंगानगर को मिली 174.26 करोड़ की सौगात