श्री गंगानगर

अप्रेल में भी मिल रहा नहरी पानी लेकिन एक दिन छोडकऱ हो रही है आपूर्ति

श्रीबिजयनगर.
less than 1 minute read
Canal
अप्रेल में भी मिल रहा नहरी पानी लेकिन एक दिन छोडकऱ हो रही है आपूर्ति

गंगनहर में इस बार बन्दी नहीं आने तथा वाटरवक्र्स में भरपूर नहरी पानी का स्टॉक होने से कई सालों बाद अप्रेल में नहरी पानी पेयजल के रूप में सप्लाई हो रहा है । कस्बा वासियों की परेशानी यह है कि पेयजल आपूर्ति एक दिन छोडकऱ एक दिन की जा रही है।

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीपक गोदारा ने बताया कि इस बार गंगनहर में बंदी नहीं होने के कारण अप्रेल में भी इस समय भरपूर पानी स्टॉक में है । जिसके परिणामस्वरूपस्वरूप अभी विभाग ने बोरवेल का सहारा नही लिया है । गंगनहर में बन्दी के बारे में कोई दिशा निर्देश प्राप्त नही हुए है । जिसके कारण नहरी पानी का स्टॉक कई दिनों तक चल सके इसलिए एक दिन छोडकऱ पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जिससे कस्बावासियो को गर्मियों में भी नहरी पानी पेयजल के रूप में मिल सके। गौरतलब है कि गंगनहर में पिछले कई सालों से अप्रेल माह में बन्दी ली जाती थी जिसके परिणामस्वरूप अप्रेल के प्रथम सप्ताह से ही कस्बा वासियो को बोरवेल से शोरायुक्त पेयजल पीना पड़ता था। इस बार शोरायुक्त पेयजल से कुछ राहत मिलती नजर आ रही है।

Updated on:
08 Apr 2019 05:51 pm
Published on:
08 Apr 2019 05:51 pm