श्री गंगानगर

मामूली विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हत्याv

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
controversy
मामूली विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की हत्याv

बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में तोड़ा दम
श्रीगंगानगर. पुरानी आबादी थाना इलाके में तीन दिन पहले मामूली विवाद को लेकर हुए झगड़े में गंभीर चोट लगने से घायल एक व्यक्ति की बीकानेर के पीबीएम राजकीय चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। मामला मारपीट के बाद अब हत्या में तब्दील हो गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस ने बताया कि श्यामनगर निवासी श्रवण उर्फ सलेवन (40) पुत्र दिलीप सिंह 17 जनवरी की शाम को करीब साढ़े छह बजे गुरुद्वारे की तरफ से जा रहा था। इसी दौरान उसे गुरनाम सिंह के पुत्र रवि, अर्जुन, संदीप ने रोक लिया और लात घूसों से उसकी पिटाई कर दी। नाजुक जगह पर गंभीर चोट लगने से श्रवण घायल हो गया। घायल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसने पुलिस को भी रास्ते में रोककर मारपीट करने की जानकारी दी। गंभीर हालत होने पर श्रवण को बीकानेर के पीबीएम राजकीय चिकित्सालय में रैफर कर दिया गया। जहां 19 जनवरी की रात को उसने दम तोड़ दिया। 20 जनवरी को पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा था और शव को यहां लेकर आए। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Published on:
21 Jan 2019 07:11 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद