श्री गंगानगर

टिन शेड गिरने के मामले में आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज, सचिव निलंबित

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2018, 9:12 PM IST
file photo
file photo

-हादसे के विरोध में कांग्रेस-माकपा के धरना-प्रदर्शन, सौंपे ज्ञापन

पदमपुर (श्रीगंगानगर).

नई धानमंडी में रविवार शाम को टोचन मुकाबले के दौरान टिन शेड गिरने से लोगों के घायल होने के मामले में सोमवार दोपहर आयोजक के खिलाफ मामला हो गया है। उधर, मंडी सचिव को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में ट्रक यूनियन का बंद बेअसर रहा। हादसे के विरोध में सोमवार को कांग्रेस और माकपा ने अलग-अलग धरना-प्रदर्शन किया। इस मामले की प्रशासनिक जांच एडीएम कर रहे हैं।


हादसे के विरोध में माकपा की बैठक रविन्द्र तरखान के नेतृत्व में बैठक हुई। इसी मामले को लेकर कांग्रेस की बैठक पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह कुन्नर के पुत्र रूबी कुन्नर के नेतृत्व में हुई। दोनों की ओर से कस्बे में अलग-अलग रोष मार्च निकाले गए और एसडीएम व तहसीलदार को ज्ञापन सौंपे। वहीं माकपा की ओर से एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पदमपुर मंडी सचिव निलम्बित

श्रीगंगानगर. पदमपुर की धान मंडी में रविवार को हुए हादसे के चलते वहां की कृषि उपज मंडी समिति के सचिव पवन भास्कर को निलम्बित कर उनका कार्यभार श्रीकरणपुर की मंडी समिति के सचिव सुरेंद्र खोथ को सौंपा गया है। उधर, विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक सुभाष सहारण एवं विपणन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने मौका मुआयना किया और पूरा ब्यौरा जुटाया। मंडी सचिव की ओर से जारी की गई स्वीकृति की प्रति प्राप्त की साथ ही शेड टूटने से हुए नुकसान की जानकारी ली। इस बीच, सुरेंद्र खोथ ने सोमवार शाम को पदमपुर पहुंच कर मंडी सचिव का कार्यभार संभाल लिया।

Read more news.....

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Weather Update: श्रीगंगानगर का AQI 1300 पार! दिल्ली से भी ज्यादा ‘जहरीली हवा’, जानिए मौसम का लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर