शहर के आर सी पी कलोनी स्थित हनुमान मंदिर में एक सभा का आयोजन किया गया।
अनूपगढ़.
शहर के आर सी पी कलोनी स्थित हनुमानमंदिर में एक सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र गौड़,सचिव रमेश शेवकानी,अरोड़वंश संस्था के विधि सलाहकार वरिष्ठ अधिवक्ता तिलकराज चुघ, राजस्थान राज्य स्कउट गाइड के सचिव राजा राम डाल,पूर्व बार संघ अध्यक्ष रमेश सारस्वत, सुनील सुथार,बंसी सारस्वत,भुपेंद्र संधू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।इस अवसर पर वक्ताओं ने राजस्थान पत्रिका के अभियान की सराहना करते हुए इस अभियान को आज की आवश्यकता बताया।वरिष्ठ अधिवक्ता तिलक राज चुघ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राजनीति में हमें ऐसे लागों को चुनना होगा जो आगे बढ़ कर देश के विकास में अपना योगदान दे सके।
उन्होने कहा कि ऐसा नही कि राजनीति से जुडे सभी लोगों की छवि दागदार हो चुकी है,लेकिन हमें सर्तकता बरतने की आवश्यकता है।हमें सकल्प लेना होगा कि इस बार 2019 में स्वच्छ छवि के नेता को ही चुनकर विधानसभा में भेजना है।सचिव राजाराम डाल ने कहा कि भ्रष्ट राजनीति अपराधों को बढ़ावा देती है,और भ्रष्ट्राचार को रोकने के लिए स्वच्छ राजनीति में स्वच्छ छवि के लोगों का होना बहुत आवश्यक है।उन्होने युवाओं को प्ररित करते हुए कहा कि हमें राजस्थान पत्रिका के इस अभियान से जुड़कर साफ छवि के लोगों को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करना होगा।भारत विकास परिषद के सचिव रमेश शेवकानी ने उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि पत्रिका के महाभियान का हम सब साथ देंगे तो निश्चित रूप से राजनीति में सकारात्मक परिणाम सामने होंगे।
उन्होने कहा कि अब कुछ लोग समझते है कि राजनीति उनकी प्राइवेट प्रोपर्टी है क्योंकि कोई और इस सिस्टम में प्रवेश ही नही करना चााहता। उन्होंने कहा कि राजनीति में बदलाव के लिए पहले स्वयं को आगे आकर राजनीति में प्रवेश करने का मन बनाना होगा। उन्होने कहा कि आवश्यकता है बिना किसी हिचक के आगे आगे आकर राजनीति को स्वच्छ करनेे की।उन्होने कहा कि जब तक नए लोग उत्साह तथा बिना किसी भय से राजनीति से दूर रहेगें भ्रष्टाचार,मंहगाई अवैध ध्ंाधो को संरक्षण मिलता रहेगा।इसलिए साफ छवि के लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित कर भी इस अभियान से जुड़ सकते है।
पूर्व बार संघ अध्यक्ष रमेश सारस्वत ने पत्रिका के इस अभियान की सराहना करते हुए उपस्थित स्काउट गााइड़ के रोवर को इस अभियान से जुडने का अह्वान किया।इस अवसर पर रोवर रेंजर प्रतिभा, वर्षा, दीक्षा, भजनलाल, राकेश कुमार, कुलदीप शर्मा, अजय सारस्वत, गणेश डाल, जयप्रकाश, रवि गोस्वामी, रोहित, महेंद्र, अंकित गोस्वामी, योगेश, हर्षित तथा कर्मजीत सहित अन्य मौजूद थे । इसके बाद मानव श्रृखंला बनाकर स्वच्छ राजनीति को अपनाने की शपथ ली गई। कार्यक्रम का मंच संचालन रमेश शेवकानी ने किया।