श्री गंगानगर

स्वच्छ राजनीति के लिए आगे आएं युवा

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
changemaker
स्वच्छ राजनीति में आगे आएं युवा

सूरतगढ़.

राजस्थान पत्रिका के चेजमेकर्स अभियान के तहत सोमवार को हर्ष कॉन्वेंट स्कूल में बैठक हुई। इसमें देश की राजनीति में सुधार के लिए युवा वर्ग से आगे आने का आह्वान किया गया। बैठक में चेंजमेकर अनिल धानुका ने कहा कि राजस्थान पत्रिका की ओर से विधानसभा चुनाव के बाद अब लोकसभा चुनाव में भी चेंजमेकर्स अभियान चलाया जा रहा है। यह पत्रिका का सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव के लिए आमजन को अपनी सोच में बदलाव लाना होगा, तभी देश की राजनीति में सुधार हो सकेगा।

नुपूर पालीवाल ने कहा कि आमजन वोट देते समय परिवार व जाति धर्म को देखकर वोट ना दें, अपनी सोच के अनुरूप ही मताधिकार का इस्तेमाल करें। नितिन भाटिया ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही चुनाव मैदान में उतना चाहिए। शिक्षित प्रत्याशी को जनसमस्याओं के लिए बार बार समझाना नहीं पड़ेगा। इस मौके पर माडवी दुबे, प्रतीक, ईला आदि ने विचार रखे।

Updated on:
18 Mar 2019 06:43 pm
Published on:
18 Mar 2019 06:43 pm