श्री गंगानगर

श्रीकरणपुर विधानसभा में करोड़ों के कार्य करवाने का दावा

विद्युतीकरण में पदमपुर क्षेत्र की सभी ढाणियों को जोड़ा गया है जो वंचित है उनका सर्वे भी हो चुका है।
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2018, 1:17 PM IST
surender pal singh tt
विद्युतीकरण में पदमपुर क्षेत्र की सभी ढाणियों को जोड़ा गया है जो वंचित है उनका सर्वे भी हो चुका है।

पदमपुर.

सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी के कार्यकाल में क्षेत्र में अरबों रुपए के विकास कार्य करवाने का दावा किया गया। जानकारी के अनुसार पदमपुर क्षेत्र में वाटरवक्र्स में 40 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी कर निर्माण कार्य चालू है। बताया गया है कि क्षेत्र में प्रस्तावित नेशनल हाइवे 59 के लिए 1600 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। शीघ्र ही 32 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा। विद्युतीकरण में पदमपुर क्षेत्र की सभी ढाणियों को जोड़ा गया है जो वंचित है उनका सर्वे भी हो चुका है।

जल्द ही इनमें कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे। पदमपुर क्षेत्र में टीटी ने गांव-गांव को सड़कों से जोड़ दिया है। टीटी ने बताया कि जल स्वावलंबन के अन्तर्गत गंगनहर क्षेत्र में पक्के खाळों का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष 10 प्रतिशत रह गया है। वह शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में इन्टरलोकिंग और अन्य कार्य भी नरेगा के अन्तर्गत पूरे किए जा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2018-19 में बचे कार्यों को घोषणाओं के अनुरूप पूरा कर दिया जाएगा। खेल-कूद के क्षेत्र में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर खेल-कूद का सामान ग्रामीण क्षेत्र के बालक-बालिकाओं के विकास के लिए दिया गया है।

प्रत्येक ग्राम पंचायत में वॉलीबाल ग्राउंड का निर्माण, चौतरफा जाली, मर्करी लाइट व्यवस्था करवाई गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा के अन्तर्गत पदमपुर, केसरीसिंहपुर , गजसिंहपुर, करणपुर की मंडियों में खेल और जिम का सामान पार्कों में लगाया जा रहा है। वहीं क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों 6वी धनूर, रिड़मलसर, बींझबायला व अरायण में यह प्रस्तावित है। खान राज्य मंत्री टीटी ने बताया कि खान विभाग के सीएसआर फण्ड से स्वीकृत करीब एक करोड़ रुपए की राशि से यह सामान दिया गया है। टीटी ने बताया कि उत्तम स्वास्थ्य तथा सम्पूर्ण विकास के लिए खेल व व्यायाम जरूरी है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के प्रत्येक माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के लिए 25 हजार रुपए तक का खेल का सामान विधायक कोटे से उपलब्ध करवाया गया है। श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं खनन मंत्री स. सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र प्रत्येक वर्ग के लिए जो चहुंमुखी विकास करवाया है।

क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी खननमंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी ने समय-समय पर तीन योजनाओं में मंत्री पद या अन्य पदों पर रहते हुए राज्य सरकार से मिलकर जो जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई है।

Published on:
Also Read
View All