श्री गंगानगर

शिकायत ​​के बाद- सीएम राजे ने मंच पर कलक्टर को बुलाकर पूछा ‘मैंने पैसे भेजे, ये जाते कहां हैं’

https://www.patrika.com/rajasthan-news/  
2 min read
cm raje Called collector on stage
शिकायत ​​के बाद- सीएम राजे ने मंच पर कलक्टर को बुलाकर पूछा 'मैंने पैसे भेजे, ये जाते कहां हैं'

श्रीगंगानगर.
शहर के सुखाडिया सर्किल पर आयेाजित मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के रोड शो के दौरान एक युवक ने मंच पर चढकऱ शहर के सभी रोड टूटे होने व बारिश आते ही गंगानगर डूब जाने की शिकायत की। इस पर तत्काल सीएम ने जिला कलक्टर को मंच पर बुलाया और पूछा की मैंने पैसे भेजे, ये पैसे जाते कहां हैं। सीएम ने कहा कि वे शनिवार सुबह शहर की सडकों का जायजा लेंगी। इस पर वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई।

जरा सी बारिश में गंगानगर डूब जाता है..
रोड शो के दौरान सीएम शुक्रवार रात को करीब साढ़े आठ बजे काफिले के साथ सुखाडिया सर्किल स्थित मंच पर पहुंची थीं, जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम ने मंच पर चढकऱ लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। सीएम का संबोधन समाप्त होते ही एक युवक मंच पर चढ़ गया और शिकायत करते हुए बोला कि शहर की सभी रोड टूटी हुई हैं तथा जरा सी बारिश में गंगानगर डूब जाता है।

आप मेरे साथ निरीक्षण करेंगे..
यह सुनते ही सीएम ने जिला कलक्टर ज्ञानाराम को मंच पर बुलाया। सीएम ने कहा कि मैंने पैसे भेजे थे, ये पैसे जाते कहां हैं। आप इतने बड़े शहर के कलक्टर हैं। शनिवार को आप मेरे साथ निरीक्षण करेंगे। सीएम ने कहा कि सडकों को सही कराओ, आरयूआईडीपी, पीडब्ल्यूडी या यूआईटी से कराओ। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि शहर सुंदर तब होता है, जब सब कार्य करते हैं। यह अपना सुंदर शहर है।

पांच साल में वे कार्य हुए हैं, जो पचास साल में भी नहीं हुए
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा कि पांच साल में वे कार्य हुए हैं, जो पचास साल में भी नहीं हुए। इस शहर को सुंदर बनाना है कि कोई बाहर से आए तो देखकर यह कहे कि आपका कितना सुंदर शहर है। कार्यक्रम में मंच पर सांसद निहालचंद, विधायक कामिनी जिंदल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, विधानसभा प्रभारी जुगल डूमरा, नगरपरिषद उपसभापति अजय दावड़ा, यूआईटी अध्यक्ष संजय महिपाल, जिलाध्यक्ष हरिसिंह कामरा, उपाध्यक्ष प्रहलाद राय टाक सहित अन्य मौजूद थे।

Published on:
08 Sept 2018 04:49 am
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद