श्री गंगानगर

मौसम की सबसे सर्द रात, न्यूतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस

-धूप के बावजूद हवा में घुली ठंडक -न्यूतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2017, 8:06 PM IST
weather
weather

श्रीगंगानगर.

शहर में शुक्रवार की रात मौसम की सबसे सर्द रात रही। जिला मुख्यालय पर भले ही धूप नजर आई लेकिन आसपास के गांवों में हाल बेहाल रहा। ग्रामीण अंचल में सुबह दिन की शुरुआत में तेज ठंडक रही वहीं जिला मुख्यालय पर भी सुबह शाम सर्दी का एहसास रहा। उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बर्फबारी का असर मौसम पर साफ नजर आया। तापमान मौसम में अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पौष की सर्दी का असर शनिवार को मौसम पर स्पष्ट दिखाई दिया। दिन में भले ही कुछ धूप रही लेकिन इस दौरान भी कंपकंपी का एहसास बना रहा। सुबह और शाम सड़कों पर निकले लोग लबादों में लिपटे दिखे । शहर के पार्कों में वैसे तो इन दिनों बहुत कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं लेकिन जो लोग पहुंचे उन पर तेज ठंडक का असर नजर आया। स्वेटर और कंबल में लिपटे लोग सड़कों पर दिखे।

अलाव ताप भगाया सर्दी को दूर

शहर के बाहर के इलाकों में लोग देर तक अलाव तापकर सर्दी दूर भगाते नजर आए। अल सुबह चाय की थडिय़ों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड आदि के आसपास के इलाकों में अलाव दिखे। घरों में भी हीटर, गीजर आदि का उापयोग कर सर्दी दूर भगाने का प्रयास किया गया।

खान पान में आया बदलाव

मौसम में बदलाव का असर खान पान पर भी दिखने लगा है। सड़कों के किनारे लगने वाली रेहडिय़ों पर अब गर्म गुलाब जामुन, आलू की टिक्की, गाजर का हलवा, दाल का हलवा, सूप आदि की बिक्री बढऩे लगी है।

Published on:
Also Read
View All