श्री गंगानगर

कलक्टर ने यूआईटी, पीडब्ल्यूडी और नगर परिषद से मांगी रिपोर्ट

- आजाद टाकीज रेल फाटक बंद करने का मामला
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2018, 9:33 PM IST
collectorate
collectorate

- आजाद टाकीज रेल फाटक बंद करने का मामला

श्रीगंगानगर।

आजाद टाकीज रेल फाटक को बंद करने के मामले को लेकर जिला कलक्टर ने नगर परिषद, यूआईटी और पीडब्ल्यूडी से रिपोर्ट मंगवाई है। इस मामले में उपखंड अधिकारी यशपाल आहूजा भी अलग से रिपोर्ट तैयार करेंगे। रेल प्रशासन की ओर से जिला कलक्टर से आजाद टाकीज रेल फाटक को बंद करने के संबंध में सहमति पत्र मांगा गया है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक डीके त्यागी कलक्टर से दो बार मिल चुके हैं।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक नगर परिषद, पीडब्ल्यूडी और नगर विकास न्यास की ओर से पुरानी शुगर मिल के निकट अंडर ब्रिज और मौसम विभाग रोड पर ओवर ब्रिज के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। आरयूबी और ओवर ब्रिज का अभी तक लोकार्पण नहीं हुआ है। हालांकि दोनों ही मार्गों पर आवागमन शुरू हो चुका है। संबंधित विभागों से रिपोर्ट मिलने के बाद ही जिला कलक्टर ने रेल प्रशासन को सहमति पत्र जारी करने का आश्वासन दिया है।

दुकानदारों ने मांगी मोहलत

दूसरी ओर इस मामले को लेकर लक्कड़ मंडी टी प्वाइंट से रेल फाटक तक के दुकानदारों ने शुक्रवार पार्षद संदीप शर्मा के नेतृत्व में जिला कलक्टर और एडीएम सिटी से मुलाकात कर रेल फाटक को बंद करने के मामले में कुछ समय की मोहलत मांगी। इन लोगों ने जिला कलक्टर से आग्रह किया कि आजाद टाकीज फाटक बंद करने से पूर्व बिजली घर से होते हुए शुगर मिल के अंडर ब्रिज तक सड़क का निर्माण किया जाए।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान