श्री गंगानगर

पार्टी जीत जाती है, देश हार जाता है- हास्य कवि सुरेन्द्र शर्मा

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
2 min read
• •
Updated: 8 Oct 2018, 12:09 AM IST
comedy-poet

श्रीगंगानगर. प्रसिद्ध कवि एवं हास्य सम्राट पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा के अनुसार भारतीय जनता पार्टी देश में दो से शुरू हुई और अब भी दो पर है। उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तरफ था। कहने का भाव यही था कि दल में इन दो की ही चलती है।
अग्रवाल सभा के हास्य कवि सम्मेलन में भाग लेने यहां आए हुए शर्मा रविवार रात 'राजस्थान पत्रिका’ से बातचीत में देश की ताजा राजनीतिक स्थिति पर खुल कर बोले। उन्होंने कहा कि मतदाता पार्टी को वोट देता है, व्यक्ति को नहीं। यही कारण है कि पार्टी जीत जाती है, देश हार जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाताओं के पास विकल्प की कमी है, उन्हें बुरों में से एक को चुनना होता है। पहले वाले पर गुस्सा निकाल कर दूसरे को चुनते हैं, यह सिलसिला चलता रहता है।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के पास दिक्कत यह है कि ऐसा कोई चेहरा नहीं जिसे दिखा कर सत्ता पर काबिज हो सके। राहुल गांधी को प्रोजेक्ट कर रहे हैं, उन पर सोनिया को भरोसा होता तो मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री पद दिया जाता। पद मिलता तो उनकी काबलियत का पता चल जाता। इन्दिरा गांधी भी लालबहादुर शास्त्री के साथ मंत्री रही थी। जिम्मेवारी मिलने पर यह मालूम चल जाता है कि कोई मंत्रालय संभाल सकते हैं या नहीं। ऐसा होने पर जनता आगे प्रधानमंत्री बनाने या नहीं बनाने के बार में भी राय बनाती है।
इंटरनेट, मोबाइल और सोशियल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल तथा इनकी वजह से बढ़ती कई विकृतियों पर शर्मा ने कहा कि स्थिति चिन्ताजनक है। दुरुपयोग अधिक होने से अपराध तथा महिलाओं एवं बच्चों से खिलवाड़ बढ़ रहे हैं। पोर्न साइट इन सबके लिए बहुत जिम्मेवार है। कैसे थमे यह सब? सवाल पर शर्मा ने कहा कि रोकथाम के लिए राजनीतिक इच्छा शक्ति बहुत जरूरी है। ऐसा प्रधानमंत्री ही कठोर कदम उठा सकता है जो सोच ले कि उन्हें दुबारा प्रधानमंत्री नहीं बनना है।

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा