श्री गंगानगर

Video : बसों से गायब हो गई शिकायत पुस्तिका

आप बस सेवा या परिचालक के व्यवहार से संतुष्ट नहीं है तो आपको शिकायत करनी चाहिए, यह नियम कायदा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने बनाया था।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2017, 8:41 PM IST
roadways bus
roadways bus

श्रीगंगानगर।

अगर आप राजस्थान रोडवेज में सफर कर रहे है तो आप बस सेवा या परिचालक के व्यवहार से संतुष्ट नहीं है तो आपको शिकायत करनी चाहिए, यह नियम कायदा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने बनाया था।लेकिन बदलते परिवेश में यात्रियों की मिलने वाली सुविधा के साथ साथ शिकायत पुस्तिका भी गायब हो गई है। रोडवेज प्रशासन ने सभी बसों से ऐसी शिकायत पुस्तिकाओं को हटा दिया है। पुराने रोडवेज की बसों में शिकायत पुस्तिका चालक के पीछे एक बॉक्स में रखी जाती थी। लेकिन परिचालकों ने शिकायतों के भय से ऐसे बॉक्स से शिकायत पुस्तिकाओं को ही गायब कर दिया। रही कही कसर रोडवेज प्रबंधन ने पूरी कर दी। यहां तक कि जिन अधिकारियों के नाम अंकित है, वे भी इतनी पुराने हो चुके है कि वहां शिकायत करने पर कॉल अटैण्ड नहीं होती। रोडवेज प्रबंधन ने स्वीकारा है कि पूरे प्रदेश में लोकल औ दूरदराज की बसों से यह सुविधा बॉक्स में रखने की परपंरा अब बंद कर दी गई है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि अब तो लोग ऑनलाइन शिकायत करते है। लेकिन यह ऑन लाइन शिकायत कहां करें, इसके लिए किसी भी बस में बेवसाइट का जिक्र तक नहीं है।


अब भी डाक से शिकायत करो

रोडवेज प्रशासन ने पेपरलेस करने के लिए टिकट के लिए ईटीएम मशीन का इस्तेमाल की प्रक्रिया शुरू कर रखी है। परिचालक इस मशीन के माध्यम से ही टिक्ट बनाते है। लेकिन शिकायत के लिए ऑनलाइन शिकायत के लिए कोई भी साइट या बेवसाइट बसेां पर अंकित नहीं है। महज अधिकारियों के मोबाइल नम्बर अंकित किए गए है। इन नम्बरों पर शिकायत करने का प्रावधान है। लेकिन यह कारगर तरीका नहीं है। ऐसे में तीन दशक पहले डाक के जरिए शिकायत करने की प्रक्रिया अब भी चल रही है। रोडवेज अधिकारियेां का कहना है कि किसी परिचालक या बस की खामियों की शिकायत है तो लिखित में मुख्य प्रबंधक या टै्रफिक मैनेजर को शिकायत कर सकते है।

मुख्य प्रबंधक का दावा, परिचालक के पास होती है शिकायत पुस्तिका
श्रीगंगानगर आगार के मुख्य प्रबंधक रवि शर्मा का दावा है कि शिकायत पुस्तिका बसों की बजाय परिचालक को ईटीएम मशीन बैग के साथ उपलब्ध कराई जाती है। किसी भी यात्री को कोई शिकायत है तो वह परिचालक से शिकायत पुस्तिका लेकर उसमें एंट्री कर सकता है। जब परिचालक के व्यवहार से शिकायत है तो वह कैसे करेगा, इस सवाल पर मुख्य प्रबंधक का कहना था कि ऐसी स्थिति में बस में मुख्य प्रबंधक या जोन प्रभारी या निदेशक के मोबाइल पर शिकायत कर सकते है।


परिचालक बोली, हमें कभी नहीं मिली शिकायत पुस्तिका
श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ रूट के बीच रोडवेज की बस महिला परिचालक हरमन प्रीत कौर ने मुख्य प्रबंधक के दावे को नकराते हुए बताया कि हमारे पास ऐसी कोई शिकायत पुस्तिका उपलब्ध नहीं कराई गई है। टिकट मशीन के अलावा कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं होता है। इस परिचालक का कहना था कि शिकायत होती है तो लेाग बस में अंकित मोबाइल नम्बर पर करते है। लोकल बसों में वैसे भी शिकायतें किराये की बात को लेकर आती है।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन