श्री गंगानगर

कन्याओं का हित हमारा उद्देश्य

-चैंबर ऑफ कॉमर्स के अभिनंदन समारोह में बोले वक्ता -बालिकाओं को सौंपी 5100 रुपए की एफडी  
2 min read
• •
Updated: 28 May 2018, 7:30 AM IST
chamber of commerce
कन्याओं का हित हमारा उद्देश्य

श्रीगंगानगर.

चैंबर ऑफ कॉमर्स का उद्देश्य कन्याओं के हित में कार्य करना है। इसके साथ ही हम विद्यार्थियों का भी सहयोग कर रहे हैं तथा हमें व्यापारियों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहना है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के अभिनंदन समारोह में वक्ताओं ने इन्हीं शब्दों में अपनी बात रखी।


कार्यक्रम का आयोजन श्री जगदंबा अंध एवं मूकबिधर विद्यालय परिसर स्थित सुंदरम गार्डन में किया गया। शुरुआत चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बंसीधर जिंदल ने की। उन्होंने कहा कि संगठन अब विद्यार्थियों को मैरिट के आधार पर कॉलेज और स्कूल शिक्षा उपलब्ध करवाएगा। इसका कार्यक्रम शीघ्र घोषित किया जाएगा। मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे। शहर की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ जीएसटी की समस्याएं भी सुलझाई जाएंगी। संरक्षक मनिद्रसिंह मान से संगठन के उद्देश्य बताते हुए कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स निरंतर जनहित के कार्यों में जुटा रहेगा।

इन्होंने सौंपी बालिकाओं को दी एफडी
अध्यक्ष जिंदल, संरक्षक मान, सचिव रामगोपाल पांडुसरिया, अंकुर मगलानी, हरीश मुंडेजा, प्रहलादराय टाक, सीताराम शेरेवाला, श्याम बजाज, हरीश शर्मा, राजकुमार बंसल, अश्वनी सचदेवा, सदालाल उपवेजा, कुलदीप गार्गी, सुरेंद्र सिंगल, ज्ञान नागपाल और मीतू शर्मा ने आठ कन्याओं को 5100 रुपए की एफडी प्रदान की। गंगानगर कच्चा आढतिया संघ का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राजकुमार बंसल का अभिनंदन किया गया वहीं अंकुर मगलानी को शहर ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दी गई।


इन शिक्षण संस्थाओं का सम्मान
इस अवसर पर शिक्षा पैकेज में संगठन को सहयोग करने वाले शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही ब्लूमिंग डेल्स इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य मीतू शर्मा, सनातन धर्म महावीरदल मंदिर के रामगोपाल पांडुसरिया, सीताराम शेरेवाला, ज्वैलर भूपेंद्रङ्क्षसह बीर, दिलदारसिंह बीर, रवि गोटेवाला, हॉकर युवा वेलफेयर समिति के सदस्यों हरीश मुंडेजा, मंगतराय, राजू वर्मा, गांव 11 जी की गुरुद्वारा प्रबंध समिति के सदस्यों आदि का सम्मान किया गया।

Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 बम, एक था एक्टिव

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS का एक और बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से RDX आने से पहले ही रची गई थी साजिश

‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम