श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर में निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार का बोलबाला, अधिकारियों की बजाय ठेकेदारों के हाथ में बागडोर

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
2 min read
Corruption in the construction work in Sriganganagar
श्रीगंगानगर में निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार का बोलबाला, अधिकारियों की बजाय ठेकेदारों के हाथ में बागडोर

श्रीगंगानगर। सुखाडिय़ा सर्किल से मीरा चौक तक करीब एक किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा है। सुखाडिय़ा मार्ग के दोनों साइडों में इस नाले निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए का बजट नगर परिषद के खजाने से खर्च किया जा रहा है लेकिन इस रोड पर एक साइड में चार महीने के बाद सीसी रोड बनी तो उस पर आवाजाही अब फिर से रोक दी गई है। इस नाले को सुखाडिय़ा मार्ग एक छोर से दूसरे छोर तक मिलान करने के लिए खुदाई कर दी गई है। एकाएक इस खुदाई होने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई है।

नगर परिषद प्रशासन ने इस संबंध में यातायात पुलिस को अवगत तक नहीं कराया है। ठेकेदार ने इस नाले निर्माण पर निर्माण होने के संबंध कोई सूचना भी प्रदर्शित नहीं की है, इस कारण गौशाला रोड से आने वाला ट्रैफिक इस मार्ग की ओर से जैसे ही मुडऩे का प्रयास करता है तो वहां यह निर्माण मिलता है। कई बार दुर्घटना होते होते बची है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने इस प्वाइंट पर एक भी ट्रैफिक कर्मी की डयूटी नहीं लगाई है।

हालांकि यातायात जाम से बचने के लिए भारत माता चौक के आगे सेफ्टी टैँक साफ करने वाले टैंकरों को आड़े तिरछे खड़ा कर रास्ता बंद कर दिया है। नाले निर्माण का यह ठेका सुभाष कंस्ट्रक्शन की ओर से किया जा रहा है। इस निर्माण में गुणवत्ता संबंधित निर्माण सामग्री का सैम्पल लेकर जांच कराने के लिए जिला कलक्टर ने एसडीएम, नगर परिषद आयुक्त और नगर विकास न्यास सचिव को आदेश दिए थे लेकिन जांच रिपोर्ट तो दूर अब तक सैम्पल तक नहीं भरे गए है।
सुखाडिय़ा सर्किल से मीरा चौक तक सुखाडिय़ा मार्ग और मीरा चौक से चहल चौक तक मीरा मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण आरएसआरडीसी (राजस्थान स्टेट रोड डवलपमेंट कार्पोरेशन) की ओर से अधिकृत ठेके फर्म करवाया रही है। इस ठेका निर्माण की अवधि 19 सितम्बर 2018 से 16 जनवरी 2019 तक थी लेकिन ठेकेदार ने अभी तक साठ फीसदी काम किया है। अब भी मीरा चौक से लेकर चहल चौक तक एक साइड की रोड का निर्माण अधूरा है। इस कंपनी के अधिकारी ठेकेदार की मनमर्जी के आगे नतमस्तक है। इस संबंध में पिछले दिनों विधायक राजकुमार गौड़ ने अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम को अवगत कराते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया था।

Updated on:
24 Feb 2019 08:51 pm
Published on:
24 Feb 2019 08:49 pm