श्री गंगानगर

डंपर को लगा रहा था पंक्चर, जैक फिसला और दबकर हुई युवक की मौत

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Dumper
डंपर को लगा रहा था पंक्चर, जैक फिसला और दबकर हुई युवक की मौत

-क्षेत्र के गांव रेडबग्गी के पास हुआ हादसा
-हालत गंभीर होने पर सूरतगढ़ भिजवाया, चिकित्सालय में किया मृत घोषित
रामसिंहपुर.

पंक्चर लगाते समय जैक फिसलने से बजरी से भरे डंपर नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक मांगीलाल गांव कूपली का निवासी है। गुुरुवार देर रात रेड बग्गी के पास सडक़ पर पंक्चर लगाने के दौरान अचानक जैक फिसला और इसके नीचे दबकर मांगीलाल की मौत हो गई। पास खड़े लोगों ने घायल मांगीलाल को संभाला तथा उसे डंपर के नीचे से निकालकर रामसिंहपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद सूरतगढ़ रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मांगीालाल गांव कूपली का निवासी है तथा कुछ समय से यहां टायर पंक्चर लगाकर जीवन यापन कर रहा था। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से कूपली स्थित मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Published on:
15 Feb 2019 11:24 am