श्री गंगानगर

कारों की भिड़ंत में मृतक का किया पोस्टमार्टम

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
less than 1 minute read
Deceased
कारों की भिड़ंत में मृतक का किया पोस्टमार्टम

मृतक के पिता ने कराया मामला दर्ज
श्रीगंगानगर. जवाहरनगर थाना इलाके में अबोहर बाईपास पर दो डी में शुक्रवार शाम को दो कारों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में मरने वाले युवक का शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में मृतक के पिता की ओर से मामला दर्ज कराया गया है।


पुलिस ने बताया कि मौजगढ़ पंजाब निवासी जयसिंह पुत्र बलराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र गौरव झांझडिया (20) कार लेकर परिचित की शादी में आया था। जहां दो डी गांव के समीप सामने से आती एक कार ने तेज गति से उसकी कार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम को गांव दो डी के समीप कारों की भिडं़त में गौरव की मौत हो गई थी तथा दूसरी कार में सवार पांच जने घायल हो गए थे। राजकोट गुजरात के यह लोग कार में अमृतसर घूमकर आ रहे थे। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां से इनको परिजन निजी अस्पताल में ले गए थे। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on:
10 Nov 2018 11:49 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद