श्री गंगानगर

सिंचाई पानी से वंचित किसानों को पानी देने की मांग

बिरधवाल हैड के पास इंदिरा गांधी नहर टूट जाने से तीन दिन तक सिंचाई से वंचित किसानों को पानी देने तथा खराब हुई फसल का मुआवजा देने की मांग की गई है।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2017, 8:24 PM IST
meeting
meeting

घड़साना.

तीन दिन पूर्व बिरधवाल हैड के पास इंदिरा गांधी नहर टूट जाने से तीन दिन तक सिंचाई से वंचित किसानों को भरपाई के लिए पानी देने तथा पानी के अभाव खराब हुई फसल का मुआवजा देने की मांग कांग्रेस कमेटी द्वारा की गई है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को व्यापार मंडल भवन में ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष जाखड़ कीप अध्यक्षता में रखी गई प्रेस कांन्फ्रेस में बुधवार से बेमियादी धरने की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर किसान मजदूर व्यापारी संघर्ष समिति कार्यकारी अध्यक्ष हड़मान कड़वासरा भी मौजूद रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सुभाष जाखड़, किसान नेता वल्लभ कोचर, जिला उपाध्यक्ष जगदीश गौड़अनूपगढ ब्लॉक अध्यक्ष भजन कामरा, जिला महामंत्री चन्द्र भान लेघा, नगर अध्यक्ष राजपाल धारणी आदि ने अनूपगढ शाखा नहर टूटने के बाद विभाग ने चंद लोंगो के दबावमें नहर का मरम्मत कार्य समय पर शुरु नहीं करवाया। कांग्रेस कमेटी ने नहर बांधने में बाधा पहुंचाने के वाले लोंगो तथा जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ सार्वजनिक सम्पति नष्ट करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी है।

कांग्रेस कमेटी ने क्षतिपूर्ति सिंचाई पानी देने के लिए रविवार, सोमवार व मंगलवार के दिन प्रभावित किसानों को आगामी बारी देने से पहले इन वार पर नहर चलाने की मांग की है। मांग पर अधिकारिक घोषणा नहीं होने की स्थिति पर बुधवार को एसडीएम कार्यालय समक्ष बेमियादी धरने की चेतावनी दी है। प्रेस कान्फ्रेंस में गुरलाल सिंह बराड़, देवीलाल निठारवाल, संजय बिश्रोई, पूर्व जिला परिषद सदस्य इन्द्राज श्योराण, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनोद छिम्पा, किसान नेता रामसिंह शेरगिल, मनीराम सहारण, दर्शनसिंह बराड़ आदि उपस्थित थे।

घड़साना. अनूपगढ शाखा बिरधवाल के पास टूट जाने से सिंचाई पानी से वंचित किसानों को क्षतिपूर्ति की जाएगी। किसानों को तीन दिन अतिरिक्त सिंचाई पानी देने के लिए अनूपगढ शाखा नहर में पानी प्रवाहित किया जाएगा। यह बात नई दिल्ली में भाजपा कार्यसमिति में भाग लेने गई विधायक शिमला देवी बावरी ने पत्रिका से कही है। विधायक ने बताया कि इस संबंध में उनकी राज्य सरकार से वार्ता हुई है। जल संसाधन मंत्री डा. रामप्रताप से अनूपगढ शाखा के किसानों को नहर टूटने से हुए नुकसान की जानकारी देते पानी बारी से वंचित किसानों को उनके हक का पानी देने का आग्रह किया गया। जिस पर जल संसाधन मंत्री ने मुख्य अभियंता को अनूपगढ शाखा में तीन दिन पानी चलाने तथा बेलेंस का पानी भी अनूपगढ शाखा में प्रवाहित करने के निर्देश दिए हैं।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन