श्री गंगानगर

थर्मल के नियंत्रण कक्षों को स्वच्छ करने की मांग

Demand to sanitize: अभियंताओं ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन देकर परियोजना के सभी नियंत्रण कक्षों को साफ सुथरा रखने की मांग की है
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Mar 2020, 9:41 PM IST
थर्मल के नियंत्रण कक्षों को स्वच्छ करने की मांग
थर्मल के नियंत्रण कक्षों को स्वच्छ करने की मांग

-विश्व भर में फैली कोरोना वायरस की दहशत के चलते ड्यूटी करने वाले अभियंताओं ने यह मांग की

सूरतगढ थर्मल।

विश्व भर में फैली कोरोना वायरस की दहशत के चलते सूरतगढ़ सुपर तापीय परियोजना के नियंत्रण कक्ष में ड्यूटी करने वाले अभियंताओं ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन देकर परियोजना के सभी नियंत्रण कक्षों को साफ सुथरा रखने की मांग की है।

करीब दो दर्जन अभियंताओं के हस्ताक्षर युक्त इस ज्ञापन में उन्होंने लिखा है कि हम लोग लगातार 24 घण्टे परियोजना के सभी छह नियंत्रण कक्षों में काम करते है। एवम विभिन्न कम्प्यूटरीकृत उपकरणों व पैनल्स को ऑपरेट करते है।

ऐसे में वर्तमान में फैले कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए नियंत्रण कक्षों को नियमित रूप से सेनेटाइज व साफ सफाई करने सहित नियंत्रण कक्षों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए सेनेटाइजर व मास्क की व्यवस्था की जाये। मुख्य अभियंता ने इस संबन्ध में ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Published on:
Also Read
View All