श्री गंगानगर

…सांसद चाहते तो रेल समस्या होती ही नहीं!

रेल संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को पंचायती धर्मशाला में बैठक हुई।
2 min read
• •
Updated: 27 May 2018, 9:56 PM IST
railway station
railway station

श्रीकरणपुर.

रेल संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को पंचायती धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें ब्रॉडगेज शुरू होने के छह साल बाद भी कैनाल लूप क्षेत्र में रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं होने पर रोष जताया गया। वक्ताओं ने क्षेत्रीय सांसद की कार्य प्रणाली को लेकर सवाल उठाए। एक जून को सांसद से वार्ता कर आगामी रणनीति तय करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद सभी नागरिक रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और बुकिंग क्लर्क की कार्य प्रणाली पर रोष जताते हुए प्रदर्शन किया।


समय के साथ बढ़ी परेशानी...

पंचायती धर्मशाला में हुई बैठक के मुख्य वक्ता रेल संघर्ष समिति संयोजक बलदेव सैन ने कहा कि 8 जून 2012 को कैनाल लूप क्षेत्र ब्रॉडगेज शुरू हुई। लेकिन छह साल बीतने के बाद भी यहां रेल सेवाओं में विस्तार नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि ऐसा महज क्षेत्रीय सांसद की बेरुखी से हुआ है। सैन ने कहा कि अगर सांसद चाहते तो यहां रेल समस्या होती ही नहीं। पूर्व पालिकाध्यक्ष जुगलकिशोर ने कहा कि सूरतगढ़-श्रीगंगानगर के मध्य चल रही पैसेंजर गाडिय़ों में पर्याप्त डिब्बे नहीं होने से यात्रियों को भीड़ में भेड़ बकरियों की तरह खड़े रहकर यात्रा करने को मजबूर हैं। वक्ताओं ने राज्य की राजधानी जयपुर के अलावा पंजाब व हरियाणा के लिए लंबी दूरी की गाडिय़ां चलाने की मांग रखी।


...वरना सांसद के घर के आगे लगाएंगे 'धरना'

व्यापार मंडल अध्यक्ष घीसाराम यादव, अरोड़वंश समाज अध्यक्ष जगदीशराय आहुजा, सिंधी समाज अध्यक्ष मिरचूमल अनुपानी, जगदीश सूर्यवंशी, ब्राह्मण समाज के देवेन्द्र शारदा, सैन समाज अध्यक्ष दलीप सैन, वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, धानक समाज के अध्यक्ष श्यामलाल डाबला, मानव सेवा समिति अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल गोली, संरक्षक डॉ.हजारीलाल मुटनेजा, आप पार्टी अध्यक्ष प्रहलाद राय, गोशाला अध्यक्ष खेमचंद गोयल, फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष जवाहरलाल जग्गा, पेस्टीसाइड यूनियन अध्यक्ष ओमप्रकाश रस्सेवट, अधिवक्ता विनय गर्ग, अरुण कौशिक, अमित अरोड़ा, ललित बंसल, विनोद रेगर व पूर्व पार्षद अल्लाबक्श आदि ने रेल प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की ढिलाई पर रोष जताया। वक्ताओं का कहना था कि वार्ता के बाद भी क्षेत्रीय सांसद निहालचंद ने सुनवाई नहीं की तो सांसद के घर के आगे धरना लगाया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 बम, एक था एक्टिव

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS का एक और बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से RDX आने से पहले ही रची गई थी साजिश

‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम