श्री गंगानगर

नहीं थम रहा डेंगू का डंक, आंकड़ा 237 तक पहुंचा

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
less than 1 minute read
dengue
नहीं थम रहा डेंगू का डंक, आंकड़ा 237 तक पहुंचा

रोज मिल रहे हैं नए रोगी, रविवार को भी दो नए रोगी मिले
श्रीगंगानगर. चिकित्सा विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद घड़साना व पूरे जिले में डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये हो गए हैं कि घड़साना में लगातार हर रोज नए डेंगू मिले रहे हैं। जिले में डेंगू के रोगियों का आंकड़ा रविवार को 237 पर पहुंच गया है। रविवार को मिले दो नए रोगी घडसाना इलाके के हैं। घड़साना इलाके में डेंगू रोगियोंं की संख्या 178 हो गई है।


चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि डेंगू रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोकथाम के लिए पूरा अमला लगा हुआ है लेकिन हर दिन नए रोगी मिल रहे हैं। विभाग की ओर से पूरे प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन लोगों को भी खुद भी जागरुक होना होगा और मच्छरों से बचाव करना होगा। अब मौसम में बदलाव आया है और हल्की सर्दी हो गई। इसको देखते हुए रोगियों की संख्या में कमी आने की उम्मीद है।


अधिकारियों ने बताया कि रविवार को श्रीगंगानगर राजकीय चिकित्सालय में हुई जांच में एक भी रोगी डेंगू नहीं मिला है लेकिन बीकानेर में हुई जांच के दौरान दो नए रोगी डेंगू के मिले हैं। यह दोनों घडसाना इलाके के रहने वाले हैं।


62 नमूनों की जांच में 13 नए रोगी
फैक्ट फाइल
-जिले में अब तक डेंगू रोगी मिले -237
-घड़साना ब्लॉक में मिले रोगी-178
-रविवार को डेंगू रोगी मिले-02
-अब तक डेंगू पीडि़तों की मौत-04


इनका कहना है


जिले में रविवार को दो नए डेंगू रोगियों की पहचान हुई है। दोनों ही घडसाना इलाके रहने वाले हैं। अब मौसम में बदलाव के साथ ही डेंगू के कम होने की उम्मीद है। विभाग की ओर से एंटी लार्वा अभियान, छिडक़ाव आदि कराया जा रहा है। टीमेें इलाके में जुटी हुई है।
-डॉ. नरेश बंसल, सीएमएचओ, श्रीगंगानगर।

Updated on:
04 Nov 2018 11:55 pm
Published on:
04 Nov 2018 11:55 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद