श्री गंगानगर

पोस्टमार्टम से इनकार, गिरफ्तारी पर अड़े

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2018, 10:04 PM IST
demonstration
demonstration

-प्राचार्य सहित चार जनों पर मामला दर्ज, जिला चिकित्सालय में धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण
श्रीगंगानगर.

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मटका चौक के प्रयोगशाला सहायक गांव दौलतपुरा निवासी जगदीश प्रसाद मेघवाल के फांसी लगाकर खुदकुशी करने के मामले में बुधवार को पुलिस ने प्राचार्य सहित चार जनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन परिजन और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले पोस्टमार्टम नहीं करवाने पर अड़ गए। उन्होंने अस्पताल में धरना लगा दिया।

इसकी सूचना मिलने पर सीओ ग्रामीण दिनेश मीणा, थाना प्रभारी नाहर सिंह मौके पर पहुंच गए। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में प्राचार्य सहित चार जनों पर उसे प्रताडि़त करने के कारण खुदकुशी करना बताया। इस पर पुलिस ने मृतक के पुत्र अनिल कुमार की रिपोर्ट पर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

ये बैठे धरने पर

धरने पर पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल, कालूराम मेघवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे। इन्होंने पोस्टमार्टम से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान वहां पहुंचे एसडीएम ने समझाइस का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। अस्पताल परिसर में दिनभर पुलिस जाब्ता अस्पताल में तैनात रहा।

यह लिखवाया मुकदमे में
-मृतक के पुत्र अनिल कुमार ने मटीलीराठान थाने में प्राचार्य बलविंद्र कौर और कर्मचारी अयूब खान, नरेश कुमार अरोड़ा व राजेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि चारों ने प्रयोगशाला सहायक को परेशान किया। उसे जातिसूचक गालियां निकालकर स्कूल में आए लोगों के सामने अपमानित किया जाता। इससे परेशान होकर उसने मंगलवार काो फांसी लगा ली।

चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित

-प्रयोगशाला सहायक के खुदकुशी करने के मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिवराम यादव ने चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। जिसमें जांच जिला शिक्षा अधिकारी यादव के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अशोक वधवा, मिर्जेवाला प्रधानाचार्य सुनील भाटिया व मलकाना के प्रधानाचार्य राजेन्द्र बिश्नोई को शामिल किया गया है।

सोमवार को आया था जांच दल, मंगलवार को लगाई फांसी

प्रयोगशाला सहायक जगदीश प्रसाद मेघवाल की एक मामले में विभागीय जांच चल रही थी। विद्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि यह जांच दल सोमवार को प्रयोगशाला सहायक की शिकायत की जांच करने के लिए स्कूल में आया था और मंगलवार को उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Published on:
Also Read
View All
भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन