श्री गंगानगर

Video : फिजा में गूंजा वाहे गुुरु-वाहे गुरु

कीर्तन करते श्रद्धालु, जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत सत्कार और गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन के लिए उमड़ते लोग।

1 minute read
nagar kirtan


श्रीगंगानगर.

कीर्तन करते श्रद्धालु, जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत सत्कार और गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन के लिए उमड़ते लोग। शहर के विनोबा बस्ती स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में शुक्रवार को कुछ ऐसा ही माहौल था।मौका था गुरु तेग बहादुर के शहीदी गुरु पर्व के उपलक्ष्य में यहां से निकले नगर कीर्तन का। नगर कीर्तन जिस भी रास्ते से निकले दर्शन के लिए श्रद्धालु उमडऩे लगे। वहीं नगर कीर्तन में शामिल लोगों का उत्साह भी देखते ही बनता था। सभी के दिल में आस्था उमड़ रही थी वहीं गुरु भक्ति की झलक भी चेहरों पर साफ नजर आ रही थी।

गतका दल ने दिखाया दम
नगर कीर्तन में सबसे आगे बैंड की धुन पर भक्ति संगीत बज रहा था। वहीं आयोजन में शामिल गतका दल के करतब देख लोग दांतों तले अंगुली दबा रहे थे। नगर कीर्तन के दौरान शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर गतका दल ने एक से बढ़कर एक शानदार करतबों का प्रदर्शन किया।

फूलों सजे वाहन में पालकी
गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी को पुष्पों से सजे वाहन में रखा गया। इसके आगे श्रद्धालु सफाई करते हुए चल रहे थे। इसके लिए टैंकर की व्यवस्था की गई। श्रद्धालु पानी से मार्ग धोकर साफ कर रहे थे । गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे पांच प्यारे चल रहे थे। इसके साथ ही कई श्रद्धालु गुरु महिमा का गान करते हुए भी चल रहे थे।

विशेष कीर्तन दरबार आज
इसी क्रम में शनिवार को विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें दरबार साहिब अमृतसर के हजुरी रागी भाई सतनामसिंह कोहाड़का गुरु महिमा का गान करेंगे। विशेष धार्मिक समागम रविवार सुबह आठ बजे से होगा। इसमें भाई गुरचरण सिंह, हजूरी रागी भाई मलकीत सिंह, भाई गुरप्रतापसिंह, सुखप्रीत कौर, गुरुद्वारा कलगीधर नि:शुल्क प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थी तथा गुरुद्वारा की स्त्री सत्संग सभा गुरु महिमा का गान करेंगे। गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।

Published on:
24 Nov 2017 09:40 pm
Also Read
View All