श्री गंगानगर

पंजीयन के लिए चक्कर पर चक्कर

-मजबूरी: नगरपालिका कार्मिकों की लालफीताशाही
2 min read
• •
Updated: 11 Jul 2018, 11:20 AM IST
suratgarh nagar palika
पंजीयन के लिए चक्कर पर चक्कर

सूरतगढ़.

केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से जहां आमजन की सुविधा के लिए जहां आए सरकारी योजनाओं का सरलीकरण करते हुए नागरिकों के लिए सुलभ बनाया जा रहा है, वहीं स्थानीय नगरपालिका के कर्मचारी सरकारी प्रयासों पर पानी फेर रहें है।


सरकार की ओर से भले ही विवाह पंजीयन, जन्म एवं मृत्यु पंजीयन आदि प्रमाण पत्र आवेदक को अल्प समय में उपलब्ध करवाने के लिए इन प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। जिसके बाद संबंधित नगरपालिकाओ में दस्तावेज उपलब्ध करवाते ही प्रमाण पत्र शीघ्र उपलब्ध हो जाते हैं। लेकिन स्थानीय नगरपालिका कर्मचारियों की लालफीताशाही के चलते शहर के नागरिकों को आज भी इन प्रमाण पत्रों के लिए नगरपालिका कार्यालय के चक्कर पर चक्कर काटने पड़ रहे हैं। आवेदकों का तो, यहां तक आरोप है कि प्रमाण पत्रों के लिए तय राशि जमा करवाने के बाद भी सुविधा शुल्क के नाम पर नागरिकों से रुपए ऐंठे जा रहे हैं।


गौरतलब है कि पूर्व में विवाह, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए आमजन को लंबी चौड़ी सरकारी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था। इसमें भी सरकारी बाबूओं एवं अधिकारियों की लालफीताशाही व भ्रष्टाचार प्रक्रियाओं को और भी लंबा कर देता था। ऐसे में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने व आमजन को त्वरित राहत देने के उद्देश्य से इन योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया गया।


प्रदेश में भी राजस्थान सिविल रजिस्ट्रेशन प्रणाली के तहत विवाह, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन किया गया। इसके तहत आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के पहचान सॉफ्टवेयर के माध्यम से आवेदकों का पंजीयन किया जाता है। लेकिन कर्मचारियों की उदासीनता व लालफीताशाही के चलते स्थानीय नगरपालिका में नागरिकों को लाभ नहीं मिल रहा है।


नहीं पता क्या हैं दस्तावेज
नगरपालिका कार्यालय में विवाह, जन्म एवं मृत्यु आदि प्रमाण पत्र, नगरीय कर, विभिन्न रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्यों के लिए इस वर्ष ही नया भवन बनाकर अलग-अलग काऊंटर स्थापित किए गए हैं। इन प्रमाण पत्रों के लिए भी अलग से काऊंटर उपलब्ध है। लेकिन पंजीयन करवाने के लिए पहुंचने वाले आवेदकों का आरोप है कि यहां बैठने वाले कुछ कर्मचारियों को स्वयं ही दस्तावेजों संबंधित संपूर्ण जानकारी नहीं है। कर्मचारी दस्तावेजों को लेकर आवेदकों को एक से दूसरे के पास टरकाते नजर आते हैं। इस कारण आवेदकों को चक्कर पर चक्कर काटने पड़ते हैं। विभागीय कर्मचारियों की अनभिज्ञता का लाभ उठाकर संविदा कर्मी आवेदकों से सुविधा शुल्क वसूलते हैं।


कलक्टर से शिकायत
नगरपालिका कर्मचारियों की ओर से प्रमाण पत्रों को जारी करने में बरती जा रही लालफीताशाही को लेकर आमजन में रोष व्याप्त है। इस संबंध में वार्ड दो निवासी सिमरन सिंह ने मंगलवार को जिला कलक्टर को लिखित शिकायत की है। इसमें बताया कि प्रार्थी और उसकी पत्नी समस्त आवश्यक दस्तावेज लेकर नगरपालिका अधिशासी अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए थे। जिसके बाद ईओ ने दो दिनों में प्रमाण पत्र जारी करने की बात कही। आवेदक ने बताया कि जब वह संबंधित कम्प्यूटर ऑपरेटर के पास गया तो, उसने कई दिनों तक चक्कर कटाए। मंगलवार सुबह जब वह ऑपरेटर के पास प्रमाण पत्र लेने गया तो, उसने अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया तथा बगैर सुविधा शुल्क के प्रमाण पत्र देने से इंकार कर दिया।


होगी सख्त कार्रवाई
आवेदकों को शीघ्र प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है। किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इस संबंध में जानकारी लेकर दोषी कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की करेंगे।
- अजय रस्सेवट, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका, सूरतगढ़।

Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला