श्री गंगानगर

डॉक्टरों की हड़ताल जारी, मरीज हो रहे परेशान

डॉक्टर्स व सरकार की लड़ाई में पीस रहा आम व्यक्ति व रोगी,13 डॉक्टर्स से उपचार  
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2017, 8:34 PM IST
government hospital
government hospital

श्रीगंगानगर.

राजकीय चिकित्सालय सहित जिले की पीएचसी व सीएचसी पर अधिकांश डॉक्टर्स हड़ताल पर है। अस्पताल में सन्नाटा छाया हुआ है और डॉक्टर्स व सरकार की लड़ाई में आम व्यक्ति व रोगी को पीड़ा भुगतनी पड़ रही है। इस संवेदनसील मुद्दे को लेकर चिकित्सा मंत्री सहित आला अधिकारी संवेदनहीन बने हुए हैं। मरीज दर्द से कहरा रहा है लेकिन ना डॉक्टर्स और ना चिकित्सा विभाग को कोई फर्क पड़ रहा है। डॉक्टर्स की हड़ताल के चलते अस्पताल में आने वाले मरीजों बेहाल है। इनकी कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ रहा है। कई दिन से चल रही चिकित्सकों की हड़ताल के सबसे ज्यादा असर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय चिकित्सालय में आने वाले मरीजों पर पड़ रहा है।दूर-दराज से आने वाले मरीज यहां चिकित्सक नहीं मिलने के कारण निराश लौट रहे हैं या निजी अस्पतालों में जा रहे हैं। राजकीय चिकित्सालय में इस दौरान 9 स्थाई व 4 संविदा डॉक्टर लगे हुए हैं। जबकि यहां 64 डॉक्टर है। इनमें से 9 तो ड्यूटी पर हैं और आठ मेडिकल अवकाश पर चले गए। वहीं एक चिकित्सक न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है, जो अस्पताल में भर्ती है। शेष डॉक्टर अनुपस्थित चल रहे हैं। जिले में पीएचसी व सीएचसी पर 123 डॉक्टर कार्यरत हैं। इनमें से 103 डॉक्टर अनुपस्थित चल रहे हैं और पांच डॉक्टर मेडिकल अवकाश पर हैं। इसके चलते जिले में चिकित्सा सेवाएं गड़बड़ाई हुई है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।


मेडिकल बोर्ड की जांच में सभी डॉक्टर्स बीमार

एक साथ आठ डॉक्टर्स मेडिकल अवकाश पर चले जाने पर चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुनीता सरदाना ने मेडिकल बोर्ड से इन डॉक्टर्स की जांच करवाई है। बोर्ड में चिकित्सालय के डॉ.केएस कामरा,डॉ.आशीष छाबड़ा व डॉ.हरविंद्र सिंह के मेडिकल बोर्ड से खुद को बीमार बता रहे डॉक्टर्स का मेडिकल किया गया है। डॉ.कामरा ने बताया कि डॉ.सीमा राजवंशी, डॉ.केके जाखड़, डॉ.मनमोह मित्तल,डॉ.प्रेम बजाज,डॉ.संजय राठी,डॉ.दीपिका मोंगा व डॉ.इंद्राज सहारण की जांच रिपोर्ट में बीमार होने की पुष्टि हुई है। हर डॉक्टर्स को अलग-अलग बीमारी और दिक्कत बताई गई है। डॉ.रविंद्र गोदारा को मंगलवार को ही जयपुर रेफर कर दिया था।

डॉ.सैनी की तबीयत अभी भी सामान्य नहीं

जिला चिकित्सालय के डॉ.राजाराम भादू की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद इनके परिजनों ने डॉ.भादू को सीसीयू में भर्ती करवाया है और इनका यहीं पर उपचार चल रहा है। इस बीच 16 दिसंबर से न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.पवन सैनी गुरुवार को भी जिला चिकित्सालय में भर्ती थे। इनका उपचार कर रहे डॉ.केएस कामरा ने बताया कि डॉ.सैनी की तबीयत अभी भी सामान्य नहीं हुई है।

जिला चिकित्सालय में 13 डॉक्टर्स उपस्थित हैं। इनसे ही काम चलाया जा रहा है। अन्य डॉक्टर्स कुछ बीमार है और बाकी अनुपस्थित चल रहे हैं।

डॉ.सुनीता सरदाना, पीएमओ,जिला चिकित्सालय,श्रीगंगानगर।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में पाक हैंडलर शहजाद भट्टी के स्लीपर नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 युवक गिरफ्तार; ग्रुप के 34 नए सदस्य रडार पर

पहले 65 वोट से जीती, सरपंच बनने की खुशी में पटाखे भी फूटे, चौथी बार हुई काउंटिंग तो आया ‘चौंकाने’ वाला नतीजा

Rajasthan: बैरक में तलाशी लेने गए जेलर पर बंदियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती

राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला