श्री गंगानगर

बालिका की आयु के दस्तावेज नहीं मिले, बाल विवाह रुकवाया

- टीम कर रही विद्यालय से आयु संबंधित दस्तावेज एकत्रित
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Mar 2022, 11:36 PM IST
बालिका की आयु के दस्तावेज नहीं मिले, बाल विवाह रुकवाया
बालिका की आयु के दस्तावेज नहीं मिले, बाल विवाह रुकवाया

श्रीगंगानगर. बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन, प्रशासन, पुलिस ने मंगलवार सुबह सूचना के बाद पुरानी आबादी पुलिस थाना क्षेत्र में रवि चौक के पास एक नाबालिग का बाल विवाह रुकवाया। मौके पर परिजन बालिका की आयु के कोई दस्तावेज नहीं दे सके। अब टीम विद्यालय से दस्तावेज एकत्रित करेगी। तब तक परिजनों को विवाह नहीं करने के लिए पाबंद किया गया है।


सूचना मिलने पर तहसीलदार नंदराम बाजिया, बाल कल्याण समिति सदस्य आंनद कुमार मारवाल, चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक त्रिलोक वर्मा, गिरदावर बनवारी जाखड़, राजस्व पटवारी मुस्कान चौधरी, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे।

जहां विवाह की तैयारियां चल रही थी और बारात श्याम नगर से आने वाली थी। टीम की ओर से बालिका के बालिग होने के सबुत मांगे तो आधार कार्ड दिखाया, जो टीम को गलत लगा। इस संबंध में अन्य दस्तावेज मांगे गए लेकिन परिजनों ने कोई दस्तावेज नहीं दिए। वहीं सूचना देने वाले ने पहले ही बालिका की आयु कम बताई थी।

टीम की ओर से जिस विद्यालय में बालिका पढ़ी है, वहां से आयु संबंधी दस्तावेज एकत्रित किए जा रहे हैं। जब तक शैक्षणिक दस्तावेज प्राप्त नहीं हो जाते, तब तक बालिका का विवाह नहीं करने के लिए परिजनों व रिश्तेदारों को पाबंद किया है। इस दौरान प्रशासन को गुमराह करने के लिए परिजनों ने पूरा जोर लगाया।

लोग वहां एकत्रित हो गए और टीम को घेर लिया। थाने से पुलिसकर्मियों को बुलाया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ। वहीं पार्षद ने हंगामा कर दिया। तहसीलदार ने समझाइस के बाद मामला शांत कराया। परिजन जगह या समय बदल कर बालिका का किसी अन्य स्थान पर विवाह या विदाई नहीं कर दें।

इसलिए बाल कल्याण समिति एवं तहसीलदार ने मौके की निगरानी के लिए गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व पुरानी आबादी पुलिस थाने के एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में बॉर्डर पर ड्रोन से हेरोइन-विदेशी हथियारों की तस्करी का नया खेल, ऐसे सुरक्षा तंत्र को चकमा दे रहे पाक तस्कर

दिवाली से पहले राजस्थान में रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ जबरदस्त धमाका; बड़ा हादसा टला

ग्राउंड रिपोर्ट: भारत-पाक बॉर्डर पर खेतों में फसल की जगह खारा पानी, करोड़ों की जमीन के खरीदार तक नहीं

Sriganganagar Accident: हादसे में युवक की मौत, दोस्त की हालत गंभीर; ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर निकाला बाहर

Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान