श्री गंगानगर

ज्वांइट टूटने से पेयजल सप्लाई प्रभावित

-पुराना हाउसिंग बोर्ड में जलदाय विभाग की ओर से पेयजल सप्लाई के बाक्स का वॉल ज्वांइट टूट गया। इससे कई वार्डो में सुबह की पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई।

2 min read

सूरतगढ़.

पुराना हाउसिंग बोर्ड में जलदाय विभाग की ओर से पेयजल सप्लाई के बाक्स का वॉल ज्वांइट टूट गया। इससे कई वार्डो में सुबह की पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर जलदाय कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद टूटी हुई ज्वांइट को बदला। इसके बाद वैकल्पिक रूप में एक घंटे के लिए पेयजल सप्लाई प्रारम्भ हुई। जिससे नागरिकों ने राहत की सास ली।


पुराना हाउसिंग बोर्ड में एक हॉस्टल के पास जलदाय विभाग की ओर से दस इंजी जोन को सप्लाई होने वाले पेयजल के लिए बॉक्स बना हुआ है। यहां गुरुवार सुबह करीब सात बजे वॉल ज्वांइट करीब दो फीट तक टूट गया। इससे पेयजल व्यर्थ में ही बह गया। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता ताराचंद पिलानिया ने जलदाय कर्मियों को मौके पर भेजा। इसके बाद ज्वांइट दुरूस्त करने का कार्य प्रारम्भ हुआ। करीब तीन घण्टे की मशक्कत के बाद ज्वांइट के टूटी पाइप की जगह नई पाइप डाली गई। जलदाय विभाग की ओर से दोपहर में एक घण्टे के लिए पेयजल सप्लाई की गई। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता ताराचंद पिलानिया ने बताया कि वॉल ज्वाइंट पाइप टूट गई थी। जिसे बदल दिया गया है। इससे नागरिकों को राहत मिली।


पेयजल के लिए भटक रहे ग्रामीण
जाखड़ांवाली.ग्राम पंचायत सरदारपुरा खर्था के चक 14 एसपीडी मे पेयजल सप्लाई शुरू नहीं होने से ग्रामीण भीषण गर्मी मे पेयजल के लिए भटक रहे हैं ।


जानकारी के अनुसार वर्ष 2011 मे ग्राम पंचायत द्वारा 3 इंच पाईप लाईन डाली गई मगर पाईप जगह जगह से लिकेज होने के कारण योजना सफल नहीं हुई । दो माह पूर्व पुन: पाईप लाईन डाली गई मगर कार्य बीच में ही छोडऩे से जगह-जगह पाइपे गलियों में बिखरी पड़ी है। खोदी गई गए गड्ढ़ों में भी मिट्टी नही भरने से हादसे की आशंका बनी हुई है। वाटर वक्र्स में पानी नहीं होने पर ग्रामीणों को मजबूरन टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण धारूराम भाट, शेराराम सहारण, श्रवण भाट, सुभाष वर्मा, मोहनलाल, छगनलाल, मनफूल, पृथ्वीराज, सोनू वर्मा आदि ने बताया कि पेयजल पहुंचाने के लिए दो माह पूर्व में पाइप लाइन डाली गई थी, जो अधर में पड़ी है। पेयजल की सप्लाई नहीं होने से परेशानी हो रही है। इसके बारे में जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक अवगत करवाया जा चुका है। इसके बाजवूद कही कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वही ग्राम पंचायत सरदारपुरा खर्था की सरपंच अंजूदेवी ने कहा कि चक14 एसपीडी मे वाटरवक्र्स से पेयजल सप्लाई पहुंचाने के लिए शीघ्र ही कार्य शुरू करवाया जाएगा।

Published on:
27 Apr 2018 09:02 am
Also Read
View All