श्री गंगानगर

Video : डीआरएम ने लिया रेलवे स्टेशन का जायजा

मण्डल रेल प्रबंधक (डीआरएम) एके दूबे ने रविवार को अचानक स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।
2 min read
• •
Updated: 7 Jan 2018, 7:05 PM IST
inspection by DRM
inspection by DRM

श्रीगंगानगर.

मण्डल रेल प्रबंधक (डीआरएम) एके दूबे ने रविवार को अचानक स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। दूबे ने प्लेटफार्म के अलावा अन्य सेक्शन्स का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम सड़क मार्ग से बाद दोपहर पहुंचे थे। डीआरएम के आकस्मिक निरीक्षण की जानकारी रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को समय रहते ही मिल गई थी। इस पर रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष तौर से साफ-सफाई की गई। स्टेशन के सामने बेतरतीब खड़ेे होने वाले वाहनों को हटवा दिया गया था। स्टेशन परिसर में पटरी पर दिन में डेरा जमाए रखने वाले भिखारियों को भी वहां से हटा दिया गया था। इन पटरियों की मरम्मत कर उन पर सफेदी भी कर दी गई थी।

रेल प्रशासन के पास रैक की कमी

जैडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा ने डीआरएम के समक्ष कई रेल समस्याओं को उठाया। भीम शर्मा का कहना था कि दिल्ली और हरिद्वार इंटरसिटी पिछले कई दिनों से देरी से आ और जा रही है। अगर इनके लिए एक अतिरिक्त रैक उपलब्ध करवा दिया जाए तो यह समस्या समाप्त हो जाएगी। इस पर डीआरएम का कहना था कि रेल प्रशासन के पास रैक की पहले से ही कमी है, अतिरिक्त रैक उपलब्ध करवाना संभव नहीं है। जहां तक रेलगाडिय़ों की सेवाओं को देरी के कारण रद्द करने का सवाल है यह हैड क्वार्टर लेवल का मामला है। भीम शर्मा ने जम्मूतवी साप्ताहिक ट्रेन को गंगानगर-जयपुर के बीच वाया कैनाललूप होते हुए चलाने का भी प्रस्ताव रखा।

रेल फाटक या अण्डरब्रिज बनाएं
आजादनगर में रहने वाले लोगों ने डीआरएम को ज्ञापन देकर कॉलोनी के लिए रास्ता उपलब्ध करवाने की मांग की। लोगों का कहना था कि आजाद नगर जाने के लिए रेलवे लाइनों को पार करना पड़ता है। आपात स्थिति में वे वाहन लेकर इन रेल पटरियों को पार नहीं कर सकते। आजाद नगर के लोगों के लिए या तो रेलवे फाटक या फिर अण्डरब्रिज बनाकर लोगों को राहत दी जा सकती है।

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 बम, एक था एक्टिव

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS का एक और बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से RDX आने से पहले ही रची गई थी साजिश

‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम