श्री गंगानगर

नशा मुक्त अभियान: शपथ लेकर सवा लाख युवा बने प्रहरी

श्रीगंगानगर जिले में ई-शपथ के जरिए सवा लाख से ज्यादा लोग नशे के प्रति जागरूक करने में जुटे हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Mar 2025, 8:45 PM IST
नशा मुक्त अभियान: शपथ लेकर सवा लाख युवा बने प्रहरी
नशा मुक्त अभियान: शपथ लेकर सवा लाख युवा बने प्रहरी

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे श्रीगंगानगर जिले में नशामुक्त भारत और नशामुक्त राजस्थान की तर्ज पर जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे नशामुक्त श्रीगंगानगर अभियान के सकारात्मक परिणाम अब मिलने लगे हैं।

नशामुक्ति के लिए जिले में विभिन्न नवाचारों के साथ नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली गतिविधियां की जा रही हैं। सुखद पहलू यह है कि ई-शपथ के जरिए सवा लाख से ज्यादा लोग अभियान से जुडकर दूसरों को जागरूक करने में जुटे हैं। अभियान से प्रेरणा लेकर 350 से अधिक नशेड़ी नशा छोड़ चुके हैं।

स्कूल-कॉलेज बने टारगेट

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर के जोनल डायरेक्टर घनश्याम सोनी के अनुसार नशे के सौदागर अपने कारोबार को फैलाने के लिए स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग सेंटर्स को टारगेट बनाते हैं। राजस्थान में जयपुर, कोटा, सीकर और जोधपुर में ऐसे मामले सामने आए हैं। नशामुक्त अभियान में इसीलिए स्कूल-कॉलेज के अलावा कोचिंग सेंटर्स में नशे के खिलाफ सेमिनार, जागरूकता रैली, पोस्टर मेकिंग, वॉल पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी, नाटक सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

शपथ लेकर बने प्रहरी

नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से बनाई गई वेबसाइट NMBASGNR.COM पर ई-शपथ के लिए मॉड्यूल बनाया गया है। ई-शपथ लेकर ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान के प्रहरी बनें, इसके लिए राजकीय कार्यालयों, शिक्षण, चिकित्सा संस्थानों, मेडिकल स्टोर्स सहित सार्वजनिक स्थानों पर ई-शपथ क्यूआर कोड चस्पा किए गए हैं। इसके अलावा नाटक मंचन और शपथ कार्यक्रम के जरिए विक्रम ज्याणी, लक्ष्या ज्याणी, सहीराम और रेड आर्ट थिएटर की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्ति का संदेश देते हुए ग्रामीणों को शपथ दिलवा रही है।नशामुक्त श्रीगंगानगर अभियान में समस्त विभागों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। इनका पर्यवेक्षण जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभाष कुमार कर रहे हैं।

पुलिस ने कमर कसी

अभियान में पुलिस का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। पाकिस्तान के तस्करों और पंजाब के ड्रग माफिया के बीच सीमा पार से ड्रोन के जरिए हो रही हेरोइन की तस्करी का माध्यम बने स्थानीय नेटवर्क को ध्वस्त करने वाली कार्रवाई लगातार जारी है।

Updated on:
7 Mar 2025, 8:45 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा

श्रीगंगानगर में पदमपुर तहसील का पेशकार सस्पेंड, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन

Rajasthan Panchayat Elections : पंचायत चुनाव का बदला मिजाज, पहले थी जुबान की कीमत, अब हाईटेक प्रचार का दौर

श्रीगंगानगर: पानी लाती हैं पड़ोस से, फिर भी बुजुर्ग विधवा महिला को थमा दिया हजारों रुपए का बिल; घर में कनेक्शन तक नहीं