3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीयूईटी से खुलेगा टॉप यूनिवर्सिटीज का गेट: 250 विश्वविद्यालयों में एक परीक्षा से प्रवेश

श्रीगंगानगर.देश के नामी और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। अकादमिक सत्र 2026-27 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के जरिए देशभर के 250 से अधिक शीर्ष विश्वविद्यालयों में स्नातक तक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। इस बार भी यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) […]

2 min read
Google source verification

श्रीगंगानगर.देश के नामी और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में पढ़ाई करने का सपना देख रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। अकादमिक सत्र 2026-27 के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-यूजी) के जरिए देशभर के 250 से अधिक शीर्ष विश्वविद्यालयों में स्नातक तक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा। इस बार भी यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड पर आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर चार फरवरी कर दी है। पहले यह 31 जनवरी थी। विदित है कि सीयूईटी के माध्यम से विद्यार्थी दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) सहित देश के कई प्रतिष्ठित केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर पर दाखिला ले सकेंगे। श्रीगंगानगर परीक्षा प्रकोष्ठ के जिला समन्वयक भूपेश शर्मा ने बताया कि 12वीं उत्तीर्ण या वर्तमान में 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी सीयूईटी-यूजी की अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

देशभर के 306 शहरों में होगी परीक्षा

परीक्षा देशभर के 306 शहरों और विदेशों के 15 शहरों में होगी। राजस्थान में भी विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 जिलों अजमेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, दौसा, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, कोटा, सीकर, श्रीगंगानगर और उदयपुर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इससे इन जिले के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

नेगेटिव मार्किंग होगी

सीयूईटी में विद्यार्थी अधिकतम पांच विषयों में परीक्षा दे सकेंगे। इसमें 13 भाषाएं, 23 डोमेन विषय और एक जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट शामिल है। प्रत्येक पेपर में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 60 मिनट का समय निर्धारित रहेगा। सही उत्तर पर पांच अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर एक अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

फैक्ट फाइल

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 फरवरी 2026
  • परीक्षा की संभावित तिथि: 11 से 31 मई के बीच
  • सामान्य वर्ग शुल्क: 1,000 रुपए
  • ईडब्ल्यूएस व ओबीसी शुल्क: 900 रुपए
  • एससी/एसटी/दिव्यांग शुल्क: 800 रुपए
Story Loader

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग