श्री गंगानगर

अब महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर जाने के दौरान नहीं रहेगी अपने बच्चों की चिंता

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
children
अब महिला पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर जाने के दौरान नहीं रहेगी अपने बच्चों की चिंता

पुलिस लाइन में हुआ शिशु पालना गृह का शुभारंभ
श्रीगंगानगर. पुलिस में महिलाकर्मियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बाद ड्यूटी पर जाने वाली महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों की देखरेख के लिए पुलिस लाइन में शिशु पालना गृह बनाया गया है, जिसका सोमवार शाम को पुलिस अधीक्षक हेमंत शर्मा ने शुभारंभ किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि एसपी की ओर से महिला पुलिसकर्मियों के बच्चों की देखरेख के लिए पुलिस लाइन में गेट नंबर दो के पास शिशु पालना गृह बनवाया गया। जिसका शुभारंभ कर दिया गया है। यहां ऐसी महिला पुलिसकर्मी जिनके बच्चे चार-पांच साल तक के हैं और ड्यूटी पर जाने के दौरान उनको घर अकेला छोड़ा नहीं जा सकता है। ऐसे बच्चों को शिशु पालना गृह में रखा जा सकेगा। यहां फिलहाल बच्चों की देखभाल के लिए महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। जो वहां रखे जाने वाले बच्चों का ध्यान रखेंगी। गृह में बच्चों के खाने, पीने, सोने, खेलने के लिए खिलौने, टीवी, पढऩे की सामग्री आदि उपलब्ध रहेगी। शिशु पालना गृह में बच्चों को छोडऩे के बाद ड्यूटी पर जाने वाली महिला पुलिसकर्मियों को कोई चिंता नहीं रहेगी और बच्चा वहां आराम से रहेगा। बाद में यहां प्रशासन की मदद से आशा सहयोगनियों को भी लगवाया जा सकता है, जिससे महिला पुलिसकर्मियों को वहां नहीं रहना पड़ेगा। पालना गृह की व्यवस्था में आईपीएस हितिका वासल व एसआई चंद्रकला का सहयोग रहा है। गृह के शुभारंभ मौके पर सीओ सिटी इस्माइल खान, कोतवाली थाना प्रभारी हनुमानाराम, जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक, सदर थाना प्रभारी राजेश सिहाग, मानव तस्करी विरोधी यूनिट प्रभारी सुखराम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Published on:
04 Mar 2019 08:35 pm