श्री गंगानगर

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में लगे हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे, तिरंगा भी लहराया

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Eid Miladunnabi
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में लगे हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे, तिरंगा भी लहराया

- जुलूस का जगह-जगह हुआ स्वागत

श्रीगंगानगर. ईद मिलादुन्नबी के मौके पर लखारा चौक मस्जिद के इमाम मौलाना अल्ताफ हुसैन की अध्यक्षता में मुस्लिम समाज की ओर से बुधवार सुबह जुलूस निकाला गया । जुलूस के दौरान तिरंगा झण्डा भी दिखा और समाज के लोग हिन्दुस्तान जिंदाबाद व हिन्दुस्तान मेरा वतन के नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान जुलूस का सभी समाजों के लोगों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया।

मुस्लिम महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद सलीम अली चोपदार ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार सुबह जुलूस निकाला गया। जुलूस केदार चौक, पटाखा फैक्ट्री से शुरू होकर, इन्दिरा कॉलोनी, बीरबल चौक्, अम्बेडकर चौक होते हुए लखारा चौक पर खत्म हुआ। जुलूस में सबसे आगे व पीछे समाज के लोग तिरंगा झण्डा लिए हुए चल रहे थे। वहीं जुलूस के दौरान ईद मिलादुन्नबी से संबंधित नारों के साथ ही हिन्दुस्तान जिंदाबाद, हिन्दुस्तान मेरा वतन जैसे नारे भी लगाए जा रहे थे।

काफी सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस निकाला गया। जुलूस का सभी समाजों के लोगों की ओर से जगह-जगह स्वागत भी किया गया। इस दौरान सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता भी जुलूस के साथ चल रहा था। जुलूस में आल इण्डिया उलेमाओ मुशाइक बोर्ड के सदर जान मोहम्मद लतीफी, मुस्लिम महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, मौलाना अयूब अशरफी, ऑल इण्डिया शिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रजा अब्बास रिजवी, मौलाना नूर माही, मौलाना रहमत अली, नूरा पहलवान, हैदर अली व मुन्ना अशरफी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद थे।

Published on:
21 Nov 2018 02:21 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद