श्री गंगानगर

भाजपा-कांग्रेस सहित यहां आठ प्रत्याशियों ने भरे नामांकन..

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
rajasthan news
भाजपा-कांग्रेस सहित यहां आठ प्रत्याशियों ने भरे नामांकन..

श्रीगंगानगर. विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को श्रीगंगानगर में भाजपा-कांग्रेस सहित आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने से पहले विभिन्न दलों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने शहर में शक्ति प्रदर्शन भी किया। इससे कलक्ट्रेट और उसके आसपास के इलाके में सुबह 11 से शाम को 3 बजे तक जाम की स्थिति रही।

कई प्रत्याशियों ने शहर में रैली निकालने से पहले सभा भी की। श्रीगंगानगर विधानसभा सीट से सोमवार को भाजपा की विनीता आहूजा, कांग्रेस के अशोक चांडक, बहुजन समाज पार्टी के प्रहलाद टाक, कांग्रेस के बागी राजकुमार गौड़, जयदीप बिहाणी और भाजपा के बागी पूर्व मंत्री राधेश्याम गंगानगर आदि ने नामांकन दाखिल किए। इससे पहले जमीदारा पार्टी की वर्तमान विधायक कामिनी जिंदल, आम आदमी पार्टी के अमित कारगवाल और निर्दलीय मनिंदर मान सहित कई उम्मीदवार भी श्रीगंगानगर सीट से भाग्य आजमा रहे हैं।

Published on:
19 Nov 2018 03:49 pm