श्री गंगानगर

आठवीं बोर्ड की परीक्षा १४ से, ३० हजार ७३९ विद्यार्थी होंगे शामिल

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/  
less than 1 minute read
 Eighth Board Examination
आठवीं बोर्ड की परीक्षा १४ से, ३० हजार ७३९ विद्यार्थी होंगे शामिल

आठवीं बोर्ड की परीक्षा १४ से, ३० हजार ७३९ विद्यार्थी होंगे शामिल

१६० परीक्षा केंद्र बनाए, प्रश्न पत्र वितरित

श्रीगंगानगर. प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा २०१९ (आठवीं बोर्ड) १४ मार्च को श्रीगंगानगर जिले के राजकीय व निजी स्कूलों के १६० केंद्रों पर होगी। इसकी चूनावढ़ डाइट ने पूरी तैयारियां कर ली है। डाइट प्राचार्य हंसराज यादव ने बताया कि सोमवार को प्रश्न-पत्रों का वितरण कर दिया है और संबंधित पुलिस थानों में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्न-पत्रों को रखा गया है। यादव ने बताया कि आठवीं बोर्ड की परीक्षा में जिले के ३० हजार ७३९ विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा १४ मार्च से शुरू होकर २८ मार्च तक चलेगी। परीक्षा में नकल पर अंकुश लगाने के लिए दो उडऩ दस्ते गठित किए जा रहे हैं। इनमें एक चूनावढ़ डाइट और एक जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक मुख्यालय श्रीगंगानगर होगा।

अब १६ के स्थान पर २८ मार्च को होगा अंग्रेजी का पेपर

प्रारंभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण-पत्र परीक्षा २०१९ (८ वीं बोर्ड) का १६ अप्रेल को होने वाला अंग्रेजी का प्रश्न-पत्र अब श्रीगंगानगर राज्य भर में २८ मार्च को होगा।

फैक्ट फाइल

परीक्षा का समय- दोपहर २ से ४ बजे

परीक्षा केंद्र- १६०

परीक्षा शुरू होगी-१४ मार्च

परीक्षा समाप्त होगी-२८ मार्च

-परीक्षा में शामिल होंगे विद्यार्थी-३० हजार ७३९

Published on:
11 Mar 2019 09:53 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद