श्री गंगानगर

भाजपा जिलाध्यक्ष ने एेसे टाक की टिकट कटने पर बताई मजबूरी

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
2 min read
election
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, टाक की टिकट कटने पर बताई मजबूरी

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, मैंने कभी नहीं आहुजा को सिफारिश, टाक की टिकट कटने पर बताई मजबूरी
श्रीगंगानगर। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीसिंह कामरा ने गुरुवार को खुलासा किया कि उन्होंने कभी भी श्रीगंगानगर सीट से विनीता आहुजा को टिकट देने के लिए सिफारिश नहीं की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद टाक के निजी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष कामरा बोले कि उनकी नजर में टाक जैसा कार्यकर्ता की ओर हो नहीं सकता। टिकट कटने के सवाल पर उनका कहना था कि वे चाहते थे कि सक्रिय कार्यकर्ता को टिकट दी जाएं लेकिन पार्टी हाइकमान ने विनीता आहुजा पर मुहर लगा दी। वे इस घटनाक्रम से हतप्रभ भी है। लेकिन हाईकमान के आदेश के आगे वे ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। कामरा के साथ जिला महामंत्री उम्मेद सिंह राठौड़ भी मौजूद थे। इससे पहले भाजपा हाइकमान ने विधानसभा चुनाव में श्रीगंगानगर की हॉट सीट से विनीता आहुजा को उम्मीदवार घोषित करने के करीब सौलह घंटे के बाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और टिकट के प्रबल दावेदार प्रहलाद टाक के समर्थकों का सब्र उस समय टूट गया जब श्रीगंगानगर के सुखाडिय़ा सर्किल के पास टाक की मार्बल दुकान पर एकत्र हुई भीड़ के दौरान समझाइश करने के लिए पहुंचे पार्टी जिलाध्यक्ष हरीसिंह कामरा। जिलाध्यक्ष ने टाक के साथ वार्ता करने की चाह रखी तो वहां एकत्र समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करने लगे। कामरा का कहना था कि टिकट के लिए योग्य तो प्रहलाद टाक थे, टाक जैसा कार्यकर्ता किसी भी दल को नहीं मिलेगा। पार्टी के लिए प्रत्येक बूथ टीम गठित करने के लिए टाक का सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन टाक को टिकट काटने का फैसला हाईकमान का है न कि उनका। उन्होंने कभी भी विनीता आहुजा को टिकट देने की सिफारिश नहीं की। यह सुनकर वहां समर्थकों को गुस्सा उस समय ज्यादा हो गया जब जिलाध्यक्ष कामरा ये बोले कि टाक को सब बातें भूलकर अधिकृत घोषित प्रत्याशी के साथ प्रचार में लगना चाहिए। समर्थकों ने जमकर भड़ास निकाली। खरी खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां तक कि भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रीना महंत, भाजपा एससी एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमी नायक, श्रमिक नेता किशोरी सिवान ने एक स्वर में टाक को निर्दलीय चुनाव लडऩे के लिए समर्थन देने की घोषणा की। कामरा के साथ पार्टी जिला महामंत्री उम्मेद सिंह ने समझाइश की बात कही तो टाक समर्थकों ने टका सा जबाब दिया। इससे पहले टाक ने अपने समर्थकों से चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयारी करने की बात कही।

Published on:
15 Nov 2018 11:10 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद