श्री गंगानगर

बिजली चोरी पकडऩे के लिए निगम की अल सुबह छापामारी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 8:02 PM IST
electricity theft
electricity theft


-ग्रामीण विद्युत लाइन में कुंडी लगाकर करते हैं बिजली चोरी

श्रीगंगानगर.

बिजली की छीजत कम करने और बिजली चोरी पर अकुंश लगाने के लिए जोधपुर डिस्कॉम श्रीगंगानगर ग्रामीण की टीम ने सादुलशहर क्षेत्र के कई गांवों में गुरुवार अल सुबह छापामार कार्रवाई की। इस दौरान निगम की टीम ने कई उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा।

विद्युत निगम के अनुसार जोधपुर डिस्कॉम ने तीन सतर्कता जांच दल गठित किए। प्रत्येक जांच दल में एक सहायक अभियंता, एक कनिष्ठ अभियंता एवं दो तकनीकी कर्मचारी शामिल किए गए। विद्युत चोरी एवं विद्युत दुरुपयोग की जांच की गई। सादुलशहर सतर्कता जांच दल की टीम ने अल सुबह पांच बजे तक विद्युत चोरी एवं दुरुपयोग की जांच कर 10 वीसीआर भरी। इसमें आठ जनों को बिजली चोरी करते पकड़कर इन पर सवा लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

छापेमारी की कार्रवाई सादुलशहर उपखंड के गांव नूरपुरा,अलीपुरा, चमाडख़ेरा और सादुलशहर में की गई। जांच दल में कार्यवाहक सहायक अभियंता प्रदीप डेलू,कनिष्ठ अभियंता सौरव एवं तकनीकी कर्मचारी रवि कुमार एवं जितेंद्र शामिल थे। कई जगह ग्रामीण एलटी लाइन में कुंडी लगाकर घर में विद्युत की चोरी कर रहे थे। चोरी की बिजली से घर में कूलर, फ्रिज ,पंखे,बल्ब एवं पानी की मोटर चला रहे थे। मौके पर जांच रिपोर्ट तैयार कर विद्युत संबंध विच्छेद किए गए और चोरी के लिए काम में ली जारी तार जब्त की गई।

सात दिन में जुर्माना राशि जमा नहीं करवाने पर होगी एफआईआर

बिजली चोरी करते पकड़े गए उपभोक्ता सात दिन में जुर्माना राशि जमा नहीं करवाते हैं तो विद्युत चोरी निरोधक थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। निगम के एक्सईएन अजय माथुर ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिजली चोरी नहीं करने और समय पर बिल भरने के लिए प्रेरित किया गया।

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा