श्री गंगानगर

रोजड़ी वितरिका में कटाव आया, सिंचाई पानी की बारी प्रभावित होने की आशंका

आरजेडी नहर के किसान किशोर जाखड़ ने बताया कि वितरिका के एक दिशा की पटरी में पानी रिसाव होने के बाद धीरे-धीरे बाद कटाव में तब्दील हो गया
less than 1 minute read
रोजड़ी वितरिका में कटाव आया, सिंचाई  पानी की बारी प्रभावित होने की आशंका
घड़साना. उपखंड के पास रोजड़ी वितरिका की आरडी 22 के पास आया कटाव।

घड़साना. उपखंड के रोजङी क्षेत्र को संचित करने वाली वितरिका के पटरी में कटाव आ गया। वितरिका में दो दिन पहले ही किसानों के लिए ङ्क्षसचाई पानी प्रवाहित किया गया था। उपखंड की सबसे बड़ी वितरिका तथा निकलने वाले माइनरों से करीब 120 वर्ग किलोमीटर दायरे में 50 से अधिक गांव- चकों की रोही को सिंचाई किया जाता है। नहर में आए कटाव से किसानों का ङ्क्षसचाई वरीयताक्रम गङबङा जाने का अंदेशा है। ङ्क्षसचाई की समस्या होने पर रवि फसल को पानी समय पर नहीं मिलने के कारण किसान संकट में है। आरजेडी नहर के किसान किशोर जाखड़ ने बताया कि वितरिका के एक दिशा की पटरी में पानी रिसाव होने के बाद धीरे-धीरे बाद कटाव में तब्दील हो गया। कटाव की दिशा में बड़ा टिब्बा होने के कारण पानी का फैलाव वापस नहर में जाने लगा। इस कारण किसानों की बारी यथार्थ एकबारगी जारी रही। लेकिन टेल पर पानी की मात्रा कम हो गयी। किसान जाखड़ ने बताया कि नहर में कटाव आने की सूचना कनिष्ठ अभियंता मांगीलाल को दी गई, तब उन्होंने इंदिरा नहर के 507 हैड से ङ्क्षसचाई के लिए प्रवाहित किया जा रहा पानी बंद करवाया। हैड से पानी बंद होने के बाद ही नहर के कटाव को दुरुस्त किया जा सकेगा।

Published on:
25 Dec 2023 08:46 pm
Also Read
View All
Hanuman Beniwal : ‘बीच चौराहे पर फांसी देने का कानून बनाओ’, 13 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी पर फूटा RLP सांसद का गुस्सा

श्रीगंगानगर सड़क हादसा: दोस्त के सिर बंधना था सेहरा, पर घरों में पसरा मातम; शादी की खरीदारी करने निकले 3 दोस्तों की मौत

Sriganganagar News: खेत में महिला और पुरुष के शव मिले, कई दिन से गांव से लापता थे दोनों पड़ोसी

Rajasthan News : ‘हमारे सर को वापस लाओ’, मैथ्स टीचर के तबादले पर रो पड़े स्टूडेंट्स, स्कूल गेट पर दिया सांकेतिक धरना

राजस्थान: 93 साल की मां को मिला न्याय, बहू-बेटे खाना नहीं देते थे, मारपीट करके घर से निकाला, SDM ने दिया बेदखली का आदेश