श्री गंगानगर

महिलाओं पर टिकी आस: भाजपा महिला मोर्चा में विस्तार, महिला कांग्रेस की बदली टीम

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
2 min read
Expansion in BJP Women's Front, Women's Congress Transplanted Team
महिलाओं पर टिकी आस: भाजपा महिला मोर्चा में विस्तार, महिला कांग्रेस की बदली टीम

श्रीगंगानगर। लोकसभा चुनाव में कांगे्रस और भाजपा ने अपने प्रत्याशियों को घोषित कर दिया है। ऐसे में अब महिला मतदाताओं को रिझाने के लिए दोनेां दलों में अब महिला संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। भाजपा महिला मोर्चा ने पिछले चौबीस घंटे में पांच महिलाओं को संगठन में जिला मंत्री का पद देकर उन कार्यकर्ताओं का कद बढ़ाया है जो फील्ड में काम कर रही थी। वहीं कांग्रेस महिला की प्रदेश कमेटी ने जिलाध्यक्ष को बदल दिया है। वहीं चार महिलाओ को प्रदेश स्तरीय संगठन में पद देकर इलाके को स्थान दिया है। उठापटक के इस दौर में दोनेां दलों में निष्क्रय पदाधिकारियों की छुट्टी करने का निर्णय तक किया जा चुका है।

इधर, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रेहना रियाज चिश्ती ने श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष नमिता सेठी को हटाकर पार्षद कमला बिश्नोई को कमान देकर सेठी को प्रदेश महासचिव बनाया लेकिन सेठी ने सोशल मीडिया में संगठन के हाईकमान के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए पोस्ट वायरल कर दी। इस कदम को प्रदेशाध्यक्ष ने अनुशासत्मक कार्यवाही करते हुए सेठी को महासचिव पद से हटा दिया। प्रदेशाध्यक्ष रेहना रियाज ने बताया कि पिछले दो सालों में जिला स्तर पर महिला कांग्रेस सीमित हो गया था, ऐसे में यह जरूरी था कि बदलाव किया जाएं। जैसे ही दिल्ली से हरी झंडी मिली तो सेठी को हटा दिया। वह (सेठी) किसी भी पद पर नहीं है।

इस बीच महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी की अपडेट सूची में सेतिया कॉलोनी की रितू धवन को प्रदेश सचिव, भूपेन्द्र कौर टूरना और जिला परिषद की डायरेक्टर और सूरतगढ़ क्षेत्र की कमला अटवाल को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा दिल्ली से पहले ही पूर्व पार्षद लविना वर्मा को सचिव और कोर्डिनेटर बनाया जा चुका है। प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष कमला बिश्नोई को नई टीम बनाने के निर्देश दिए है।

इधर, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम सांगवान ने जिले में मंडल स्तर पर काम करने वाली महिलाओं को जिला स्तरीय कार्यकारिणी में जगह दी है। पिछले चौबीस घंटे में सांगवान ने पांच महिलाओं श्रीगंगानगर के जवाहरनगर सैक्टर दो निवासी नैना आंसेरी, श्रीकरणपुर देहात से सोनू, अनूपगढ़ से मंजू शाक्य, रुपिन्द्रकौर, श्रीकरणपुर शहर से शालू कटारिया को जिला मंत्री के पद पर नियुक्तियां दी है। सांगवान ने अब तक जिला स्तरीय मोर्चा में 2 महामंत्री, 11 जिला मंत्री, 7 जिला उपाध्यक्ष के अलावा मीडिया प्रभारी, कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी और जिला प्रवक्ता के एक एक पद कुल 25 पदों पर नियुक्तियां दे रखी है।

Published on:
08 Apr 2019 11:59 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद