श्री गंगानगर

गेहूं बेचने जा रहा था किसान, ट्रक की टक्कर से पहुंचा अस्पताल

जैतसर.
less than 1 minute read
accident
गेहूं बेचने जा रहा था किसान, ट्रक की टक्कर से पहुंचा अस्पताल

-सूरतगढ़-अनूपगढ़ सडक़मार्ग पर गांव पांच जीबी की घटना
-करीब साठ-सतर क्विंटल गेहूं और कई चूरी के बैग सडक़ पर बिखरे


सूरतगढ़-अनूपगढ़ सडक़मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब छह बजे पांच जीबी सर्किल से कुछ दूरी पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रोले में हुई दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद जहां ट्रैक्टर-ट्राली में भरी 60-70 क्विंटल गेहूं और ट्रोले में भरे चूरी के बैग सडक़ पर बिखर गए। वहीं दोनों वाहनों में सवार लोगों के गंभीर घायल होने की जानकारी मिली है। सडक़ दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उपनिरीक्षक प्रेमराज, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक कालूराम, कृषि उपज मंडी समिति उपाध्यक्ष तुलसीराम खिलेरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश सेतिया, व्यापारी सुरेन्द्र गोयल, सुभाष गोयल और अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और पीडि़त किसान गांव करणीसर निवासी आत्माराम से दुर्घटना की जानकारी ली।

सहायक पुलिस उपनिरीक्षक प्रेमराज ने बताया कि सुबह करीब छह बजे गांव करणीसर निवासी किसान आत्माराम और उसके परिवार के सदस्य ट्रैक्टर-ट्रॉली में गेहूं लादकर गेहूं बिक्री के लिए नवीन मंडी यार्ड आ रहे थे। इस दौरान सूरतगढ़-अनूपगढ़ सडक़मार्ग पर दस सरकारी मोड़ और चक 13 एसडी के बीच सूरतगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रोले ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर टूटकर करीब एक बीघा दूर खेत में जा गिरे। वहीं ट्रॉली में बैठे किसान परिवार के सदस्य और मजदूर भी उछलकर सडक़ किनारे जा गिरे।

इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। वहीं ट्रोला, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पेड़ से टकरा गया। इससे ट्रोले का केबिन भी क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रोला चालक को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मार्ग पर क्षतिग्रस्त वाहन और वाहनों में रखा सामान बिखरने से सडक़ जाम हो गई। इसे करीब तीन घंटे मशक्कत के बाद सुचारू किया जा सका।

Updated on:
23 Apr 2019 12:21 pm
Published on:
23 Apr 2019 12:21 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद