श्री गंगानगर

धरना स्थल पर यज्ञ कर किसानों ने जताया विरोध

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
farmers
धरना स्थल पर यज्ञ कर किसानों ने जताया विरोध

घडसाना. सखी क्षेत्र की एसकेएम माइनर की रीलाइनिंग के पौने दो वर्ष से अटके कार्य को शुरू करवाने तथा टेल पर पर्याप्त पानी पहुंचाने की मांग के संबंध में किसानों का धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा। चौथे दिन धरने के दौरान सद्बुद्धि यज्ञ कर विरोध जताया गया।
किसान संघर्ष समिति संयोजक राजा राम धारनिया और जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष राजेश पूनिया ने बताया कि लगभग बीस माह पूर्व राज्य सरकार ने टेल पर पूरा पानी पहुंचाने के लिए नहर का पुनर्निर्माण करने के आदेश दिए थे। अधिकारियों ने काम शुरू ही नहीं करवाया। टेल पर पूरा पानी देने के लिए तथा नहर की रीलाइनिंग कराने के लिए किसानों ने यज्ञ किया। यज्ञ मे किसान मुंशी राम, दिलावर पन्नू, कुलदीप चौधरी, प्रेम कुमार, मांगीलाल, बसंत बिश्नोई आदि ने भाग लिया।
आज करेंगे चीफ इंजीनियर का पुतला दहन
टेल पर चार दिन से धरने के बावजूद जल संसाधन विभाग और घडसाना प्रशासन की ओर से किसानो की समस्या की जानकारी नहीं लेने पर किसान संघर्ष समिति ने निंदा की है। किसान संघर्ष समिति संयोजक धारणियां और जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष पूनिया ने बताया कि मंगलवार को चार चकों के किसान जल संसाधन विभाग के चीफ इंजीनियर का पुतला फूंक कर रोष प्रकट करेंगे।

Published on:
04 Feb 2019 07:08 pm